बड़े शहर काजी की फातिहा के साथ ही नए शहर काजी की हुई दस्तारबंदी

 बड़े शहर काजी की फातिहा के साथ ही नए शहर काजी की हुई दस्तारबंदी

निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क

. साजिद अली सैयद ब्यूरो चीफ खंडवा

खंडवा - खंडवा शहर के बड़े शहर काजी अलहाज सैयद अंसार अली के इंतकाल के बाद उनकी तीजे


(फातेहा ए सियम) के मौके पर खंडवा शहर के नए काजी के रूप में सैयद निसार अली का चयन किया गया। शहर काजी  के चयन के लिए एक बैठक का आयोजन दारुल क़ज़ा में किया गया।  इस अवसर पर काज़ी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ काज़ी इशरत अली ने

खंडवा शहर के नए काज़ी के रूप में सैयद निसार अली के नाम का एलान किया। उन्होंने काज़ी निसार अली की दस्तारबन्दी कर उन्हें इस ओहदे पर फ़ाइज़ किया। 


इस अवसर पर काजी काउंसिल के सदर डॉ इशरतअली ने मरहूम काज़ी सैयद अंसार अली के साथ गुजारा वक्त याद करते हुए कहा कि मरहूम काज़ी साहब ने मुस्लिम कौम के लिए नुमाया काम अंजाम दिए। उन्होंने मुस्लिम शिक्षा के लिए बेदारी लाने का काम किया। उनके किए गए कामों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। काज़ी काउंसिल के सदर जनाब  डॉ इशरत अली(शहर काजी इंदौर) ने इस अवसर पर नए शहर काज़ी को मुबारकबाद दी और कहा कि वह भी तालीम के क्षेत्र मुस्लिम कौम में बेदारी लाने का काम करते रहें। साथ ही

साथ ही मुसलमानों की रहनुमाई  करते हुए समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करें। 

खंडवा के नवनियुक्त शहर काज़ी सैयद निसार अली ने कहा कि वह अपने पिता और मरहूम शहर काजी के नक्शे कदम पर चल कर मुस्लिम कौम की भलाई के लिए काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा ताकि कौम में तालीमी बेदारी आए। तालीम से जुड़ कर हम हमारे मुल्क की तरक्की के लिए बेहतर काम कर सकते है। 



इस अवसर पर उज्जैन के शहर काजी ख़ालिकुर रहमान साहब, देवास के शहर काजी उमरान मालिक साहब, साँवेर के शहर काजी मोहम्मद सलामुद्दीन साहब, खिराला से हज़रत चिरागऊद्दीन शुत्तारी बाबा साहब के साथ ही खंडवा शहर की मोतेबर मेम्बर भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा