सद्भावना मंच ने मुख्यमंत्री से किशोर कुमार अलंकरण कार्यक्रम स्थल बदलने की मांग की

 सद्भावना मंच ने मुख्यमंत्री से किशोर कुमार अलंकरण कार्यक्रम स्थल बदलने की मांग की

निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क

कमल नागपाल 

खंडवा।सद्भावना मंच खंडवा ने महान गायक और प्रदेश की शान किशोर कुमार की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर का


संगीत,गायन के साथ कार्यक्रम प्रतिवर्ष पुलिस ग्राउंड खंडवा में किया जाता रहा है।इस वर्ष यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा खंडवा में किशोर कुमार सभागृह में कराने का निश्चय किया गया है,इस पर सद्भावना मंच ने विरोध दर्ज करते हुए पूर्व वर्ष अनुसार व्यवस्था करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि इस बार के आयोजन सभागृह की क्षमता मात्र 500 दर्शकों की है,जो कि


किशोर कुमार के चाहने वालों की संख्या के सामने बहुत कम है।जबकि प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड के खुले मैदान में वाटर प्रूफ टेंट लगाकर किया जाता रहा है।जिससे भारी संख्या में लोग वहां जाकर इस कार्यक्रम में भाग ले सकते थे,सिर्फ 500 लोगों के लिए कार्यक्रम किया जाना अनुचित है।

मंच सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि

सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन आज एडिशनल कलेक्टर शंकरलाल सिंघाड़े को देकर मांग की कि यह आयोजन विगत वर्षानुसार पुलिस ग्राउंड पर ही या अन्य बड़े ग्राउंड पर कराने के लिए विभाग को आदेशित किया जाए।उल्लेखनीय है कि किशोर कुमार प्रेरणा मंच सदस्य भी इस आयोजन को किशोर सभागृह में करवाने के पक्ष में नहीं थे।प्रतिनिधि मंडल को जानकारी दी गई कि यह कार्यक्रम का स्थान अब बदल दिया गया है और अब यह कार्यक्रम अनाज मंडी में होगा।इस पर सद्भावना मंच ने हर्ष व्यक्त किया।

सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन,डा जगदीश चंद्र चौरे,देवेंद्र जैन,आनंद तोमर,चंद्रकुमार सांड,कमल नागपाल,गणेश भावसार,घनश्याम वाधवा,निर्मल मंगवानी,अतुल सिंह रावत,सुंदरलाल महाजन,राधेश्याम शाक्य आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई

श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन