तीनों दिवँगत पत्रकारों के परिजनों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आर्थिक सहायता की घोषणा

 तीनों दिवँगत पत्रकारों के परिजनों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने  आर्थिक सहायता की घोषणा

निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क

खबरें, विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9977766399

तीनों दिवँगत पत्रकारों के परिजनों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने  आर्थिक सहायता की घोषणा, स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश ने आभार व्यक्त कर मांग की पीड़ित परिजनों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति की.

 भोपालमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा पत्रकार सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित के सड़क दुर्घटना में निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण धारीवाल मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला महासचिव गुरशरण सिंह


आहलूवालिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा के श्री चौहान अपने विशेषाधिकार का उपयोग कर कर पीड़ित परिवारो के  मुखिया का सहारा परिवारों से उठ जाने के बाद अब उन तीनों परिवारों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति विशेष परिस्थितियों में दी जाए.


बुरहानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा दुख व्यक्त किया दुख की घड़ी में बुरहानपुर प्रेस क्लब निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क दुख में सहभागी

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा