6 अप्रैल को मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस*

 *6 अप्रैल को मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस*


*केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री हितानंद शर्मा होंगे सम्मिलित*


इंदौर/5 अप्रैल 2023 भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि 6 अप्रैल को


भारतीय जनता पार्टी का 44 वा स्थापना दिवस मनाया जाएगा जिसके लिए भाजपा कार्यालय को लाइट एवं फूलों से सजाया गया है। प्रातः 8:45 बजे जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा का झंडा वंदन एवं दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी उसके पश्चात नगर के सभी 1604 बूथों पर भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी का झंडा वंदन किया जाएगा उसके पश्चात केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री हितानंद शर्मा की उपस्थिति में दोपहर 1:00 बजे दीवार लेखन किया जाएगा ।


रितेश तिवारी 

मीडिया प्रभारी

भाजपा इंदौर

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची