स्व. माखनलाल चतुर्वेदी मीडिया हाउस में माखन दादा की जयंती पर दादा को याद करते हुए पुष्पांजलि
स्व. माखनलाल चतुर्वेदी मीडिया हाउस में माखन दादा की जयंती पर दादा को याद करते हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न,वक्ताओं ने भी माखन दादा को लेकर रखे अपने विचार
निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर।
बुरहानपुर जिले में पत्रकारों द्वारा स्थानीय दादा माखनलाल चतुर्वेदी मीडिया हाउस में यूनाइटेड प्रेस आर्गेनाइजेशन मध्यप्रदेश द्वारा
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी-राष्ट्रकवि-पत्रकारिता के शिखर पुरुष पद्मभूषण दादा माखनलाल चतुर्वेदी जी की जयंति के अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि-विचार कार्यक्रम में सभी पत्रकार उपस्थित रहे।
जिले भर के पत्रकार साथियों ने स्व. माखन दादा की जन्म जयंती पर उन्हें नमन किया।
हाल ही में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता के प्रोफेसर पुष्पेंद्र पाल सिंह जी का देहांत भी हुआ है उन्हें भी आज श्रद्धांजलि दी गयी।
कार्यकम में यूनाइटेड प्रेस आर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष रिज़वान अंसारी ने दादा की जन्म जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हम सब भी उसी भूमि में जन्मे है जहां दादा माखन लाल जी का जन्म हुआ।
आपको बता दे लगतार 14 वर्षो से बुरहानपुर में माखन दादा की जन्म जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाती है।
पुष्पांजलि-विचार कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अहकाम अंसारी, प्रेस क्लब अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज अग्रवाल, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता महाविद्यालय से के छात्र रहे पत्रकार नीलेश महाजन ने भी माखन दादा को लेकर अपने विचार रखे
कार्यक्रम में पधारे पत्रकारों का आभार जिलाध्यक्ष समीर महाजन ने माना




Comments
Post a Comment