ग्राम फोफनार और जसोंदी में आई बाढ़, एक व्यक्ति, घरों का सामान और पशु बहे, पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मौका स्थल का किया निरीक्षण

 ग्राम फोफनार और जसोंदी में  आई बाढ़, एक व्यक्ति, घरों का सामान और पशु बहे, पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मौका स्थल का किया निरीक्षण, रहने और भोजन की कराई व्यवस्था

निमाड़ प्रहरी 9977766399

बुरहानपुर। शनिवार को जिले में हुई भारी बारिश से मोहना नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे ग्राम फोफनार एवं ग्राम


जसोंदी में घरों में पानी भर गया। आपदा से दहशत में जी रहे लोग पानी बढ़ते ही

घरों के बाहर निकल गए। घरों में 10 से 12 तक पानी भर गया। सैकड़ों लोगों ने

खुले आसमान के नीचे गुजारी। घरों का सारा सामान सहित पशु बह गए।

वहीं ग्राम जसोंदी में व्यक्ति व्यक्ति के बह जाने को खबर भी हैं। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौका स्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से मुलाकात की। बाढ़ पीड़ितों की रहने एवं भोजन की व्यवस्था कराई तथा सरकार से हर संभव मदद दिलाने की बात कही।

श्रीमत अर्चना चिटनिस ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सभी मूलभूत सुविधाएं एवं खानपान की व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए, ताकि उनको किसी भी तरह की परेशानी ना हो।


दिनांक :- 22 जुलाई 2023

01

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा