- ओलम्पियाड प्रतियोगिता में चयनित 23 विद्यार्थियों को कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ ने प्रमाण पत्र देकर किया पुरस्कृत
सैलून संचालक की बेटी भी ओलम्पियाड में अव्वल
- ओलम्पियाड प्रतियोगिता में चयनित 23 विद्यार्थियों को कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ ने प्रमाण पत्र देकर किया पुरस्कृत
निमाड़ प्रहरी 9977766399.
सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय में वर्ष 2022-23 की जिला स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट परिणाम पाने वाले चयनित 23 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया है।
इनमें सैलून संचालक की बेटी व सावित्री बाई फुले कन्या स्कूल की छात्रा चेतना विजय वारुड़े ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
कलेक्टर भव्या मित्तल और आईएएस टॉपर श्रुष्टि देशमुख ने चेतना का सम्मान किया है। दोनों आईएएस अफसर ने चेतना से उनके पारिवारिक पृष्ठ भूमि पर चर्चा की। पारिवारिक परिस्थितियां जानने के बाद चेतना की खूब सराहना की। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक, जनशिक्षक एवं चयनित विद्यार्थीगण व पालकगण उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment