सरस्वती नगर में हुआ कन्या भोज, 108 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण आज

 सरस्वती नगर में हुआ कन्या भोज, 108 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण आज

बुरहानपुर शहर के सरस्वती नगर में शुक्रवार को नवयुवक गणेश मंडल द्वारा कन्याभोज का आयोजन किया गया।


निमाड़ प्रहरी 9977766399

आयोजन मंडल से मिली जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे गणेश पंडाल में कन्यभोज का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में नन्हीं बालिकाओं के पैर धुलवाकर पूजन के बाद भोजन कराया गया। जिसमें सभी कालोनी के रहवासियों का सहयोग रहा।

पार्थिव शिवलिंग का निर्माण आज 

कॉलोनी के पंडित सचिन जोशी ने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे गणेश पांडाल में


108 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाना है। जिसमे कॉलोनी की महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होंगे। पंडित जोशी ने बताया कि शिवलिंग निर्माण के लिए राजघाट के शिव मंदिर से विशेष मिट्टी लाई गई है। शिवलिंग निर्माण कर अभिषेक पूजन के बाद उनका विसर्जन राजघाट पर ताप्ती किनारे किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची