गम्मत में छूटे हंसी के फव्वारे --- छैगांव स्तिथ दिव्य बालाजी नगर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है

 गम्मत में छूटे हंसी के फुव्वारे:--

छैगांव स्तिथ दिव्य बालाजी नगर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है, 

निमाड़ प्रहरी 9977766399

जहां दो दिवसीय गम्मत का आयोजन भी हो रहा है। निमाड़ी गम्मत के पहले दिन देशगांव और पाबई के बीच मुकाबला हुआ,


जिसको सुनकर श्रोतागण हंस हंस कर

लोटपोट हो गए।

दोनों ही टीमों ने बड़े हीं हास्यपद

अंदाज में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए,

साथ हीं गम्मत के माध्यम से अपने शब्दों को पिरोकर

बालाजी ग्रुप की सभी कॉलोनियों और समाजसेवी

कॉलोनाइजर रितेश गोयल की भूरी भूरी प्रशंशा की।

समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया की 81 फिट बालाजी भगवान की मूर्ति लगने से एवम ओंकारेश्वर में आदिगुरु की प्रतिमा लगाने से खंडवा अब बड़ा पर्यटन स्थल बनने लगा है।

एंकरिंग प्रदीप जैन ने की। जनपद अध्यक्ष महेंद्र सावनेर, बाबा दुर्गानंद गिरी, पिंकू अग्रवाल, सुनील मालवीय, रोहित सेठी, प्रीतम गोयल, अशोक सुखवाल पुर व सम्पूर्ण बालाजी ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।

आज रात्रि में आड़ाखेड़ा और जावर के बीच गम्मत का मुकाबला होगा।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा