नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना आज निमाड़ क्षेत्र का गौरव है। आखिर चुनाव क्यों नहीं हो रहे?

 

नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना आज निमाड़ क्षेत्र का गौरव है। 

आखिर चुनाव क्यों नहीं हो रहे?

निमाड़ प्रहरी 9977766399

निमाड़ के मसीहा, किसानों के सच्चे हितैषी स्व. वा. शिवकुमारसिंहजी द्वारा स्थापित। नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना


आज निमाड़ क्षेत्र का गौरव है। अपने स्थापना काल से इस कारखाने में स्व.

सिंह द्वारा संचालित कार्यप्रणाली के कारण आज तक इसने प्रगति के कीर्तिमान स्थापित किए है। पूरे मध्यप्रदेश ही नहीं अपितु महाराष्ट्र के समीपस्थ किसानों का भी पूर्ण अप्रतिम विश्वास इस कारखाने के लिए अडिग रहा है। परन्तु विडम्बना है कि कतिपय स्वार्थी राजनीतिक तत्वों द्वारा भ्रम फैलाकर इस विश्वास को तोड़ने का असफल प्रयास किया जा रहा है।


हमारे क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों के द्वारा कारखाना सुचारू रूप से संचालित होता रहा है। पूर्णतः लोकतांत्रिक विधियों से निर्वाचित संचालक मण्डल कार्य करता रहा है। परन्तु दुर्भाग्य से सहकारिता विभाग द्वारा कारखाने के निर्वाचन में अकारण विलंब किया जा रहा है। इस कारखाने पर पूर्णत निर्भर किसान कर्मचारी व्यापारी इस पूरी प्रक्रिया से चिन्तित है क्योंकि यह उनकी आय का यथेष्ट साधन ही नहीं, अपितु आजीविका का माध्यम है।


माननीय उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद चुनाव में विलंब समझ से परे है।


कदाचित राजनीतिक कारणों से सहकारिता विभाग अकारण अनुचित विधियों का दुरूपयोग कर विलंब कर रहा है। इस पूरे प्रकरण से गरीब किसान हताश व दुःखी हो चुका है। एक विश्वसनीय,

प्रगतीशील लोकतांत्रिक संस्था राजनीतिक लोगों के झगड़ों में उलझकर समाप्त न हो जाये। आज किसान, राजनेता व प्रशासन से यही आशा कर रहा है कि यथोचित नियमो का पूर्णत परिपालन कर यथाशीघ्र चुनाव करवाकर हम सबके कारखाने को बचा लें।

इसी विश्वास से शिवकुमारसिंह किसान हितैषी समिति द्वारा भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से जिलाधीश महोदय तक सहायता की गुहार लगाई है ताकि कारखाना सुचारू रूप से संचालित होकर किसानों का साथ दे सके।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा