किशोर कुमार समिति द्वारा प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया

 किशोर कुमार समिति द्वारा प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया

निमाड़ प्रहरी 9977766399

सार्वजनिक गणेश उत्सव एवम इलादुन्नबी के त्यौहार पर शहर में शांति एवं सद्भावना बनाए रखने पर दोनो समुदायों द्वारा एकता एवं भाईचारे का परिचय देते हुए शहर में जिला प्रशासन द्वारा जो व्यवस्था की गई थी वह प्रसंसनीय एवम तारीफे काबिल थी समिति के अध्यक्ष विलास गोसाव एवम उपाध्यक्ष एहकाम अंसारी ने बताया की शहर में शांति अमन एवम भाईचारे से दोनो त्योहार मनाए गए जिसमे प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई ,एवम शहर का सौहार्द कायम रखा इसके लिए सभी विभागों को बधाई एवं आभार व्यक्त किया जाता है

किशोर कुमार संगीत समारोह सोसायटी यह दलगत राजनीति से हटकर संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वाली एक प्रमुख संस्था है,जिसके मार्ग दर्शक रहे स्व,ठाकुर वीरेंद्र सिंह जी के द्वारा बताए गए मार्गो पर संस्था कार्य कर रही है,पूर्व सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष स्व,नंदकुमार सिंह चौहान जी ने भी संस्था को समय समय पर सहयोग देकर आगे बढ़ाया है।प्रति वर्ष संस्कृति संचनालय विभाग भोपाल द्वारा किशोर कुमार नाइट हेतु सुप्रसिद्ध गायक कलाकारों की व्यवस्था की जाती हैं जिसमे प्रदेश सरकार का भी बहोत बड़ा योगदान है।

संस्था के सभी सदस्यों की एकजुटता के कारण 16 वर्षो से निरंतर प्रति वर्ष किशोर कुमार संगीत समारोह का आयोजन 3 ऑगस्ट को आयोजित किया जाता है। जो प्रदेश में कही भी नहीं होता

इसके लिए यह गौरव की बात है।अगले वर्ष कुमार सानू का कार्यक्रम करने का समिति द्वारा निर्णय लिया गया है

Comments