मारवाड़ी युवा मंच द्वारा भव्य डांडिया रास का आयोजन
प्रेस विज्ञप्ति
मारवाड़ी युवा मंच द्वारा भव्य डांडिया रास का आयोजन
निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर नि.प्र- शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच बुरहानपुर
द्वारा संभागीय स्तरीय भव्य डांडिया रास का आयोजन आज शाम 7 बजे से श्री कृष्ण मंगल परिसर में किया गया है l प्रवक्ता रामकुमार अग्रवाल ने बताया की इस डांडिया रास में बुरहानपुर शहर के साथ साथ अन्य शहरो की गरबा टीमें भाग ले रही है l कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमेंन दामोदर तोदी एवं रामेश्वर मंत्री ने बताया की प्रतियोगियों को प्रथम पुरस्कार 21 हजार रूपये एवं द्वितीय पुरस्कार 15 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपये दिए जायेगे l अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिब्डीवाल ने बताया की बेस्ट कोस्ट्युम 3100रु. एवं बेस्ट मेल 2100 रु. बेस्ट फिमेल 2100 रु. प्रदान किये जायेगे l सचिव शुभम जैन एवं कोषाध्यक्ष राजकारण बोथरा ने बताया की प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी ग्रुप टीमो को शील्ड एवं सांत्वना पुरस्कार 1500 रु. दिए जायेगे l पूर्व अध्यक्ष मुकेश देवड़ा एवं सुनील मूंदड़ा ने सभी बुरहानपुर वासियों से निवेदन किया है की इस भव्य डांडिया रास की सुंदर प्रस्तुतियों को देखने जरुरु पधारे l

खबरें विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9977766399

Comments
Post a Comment