पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती मनाई गई
पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती मनाई गई
निमाड़ प्रहरी 9977766399
खंडवा (निमाड़ प्रहरी) पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में आज सरदार वल्लभभाई पटेल जयन्ती मनाई गयी जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में विद्यार्थियों को एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई एवम "रन फ़ॉर यूनिटी" दौड़ करवाई गयी,
तत्पश्चात सरदार वल्लभभाई पटेल जी के कि छायाचित्र पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री सतीश पटेल सर एवम सहायक प्राध्यापकों महावीर जैन, पवन पाटीदार, श्रीमती रश्मि दीक्षित, हुसैन बैगवाला , अमित शर्मा, श्रीमती अनामिका रघुवंशी द्वारा पुष्प अर्पित किये गये। इस अवसर पर प्राध्यापक पवन पाटीदार द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया गया, उन्होंने बताया कि कैसे आजादी मिलने के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की अलग अलग रियासतों को विलय करवा कर आज का भारत बनाया।

Comments
Post a Comment