निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन नंदकुमारसिंह चौहान ने किया जनसंपर्क

 निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन नंदकुमारसिंह चौहान ने किया जनसंपर्क

-गांवों में युवाओं ने किया स्वागतमहिलाओं ने तिलक लगाकर की आरती

निमाड़ प्रहरी 9977766399

बुरहानपुर। (निमाड़ प्रहरी)  निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन नंदकुमारसिंह चौहान ने


सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान महिलाओं ने जहां तिलक लगाकर उनकी आरती की तो वहीं युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जगह जगह जन संपर्क के दौरान हर्षवर्धन को आमजन का समर्थन मिल रहा है।

हर्षवर्धन ने सोमवार को ग्राम भातखेड़ानेरसिरसौदाआडगांवचापोराबोरसलमोरझिराधामनगांव,


 मोहदबंभाड़ा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान हर्षवर्धन ने कहा कि यह वह परिवार है जिसे मेरे पिता स्व. नंदकुमारसिंह चौहान ने अपना परिवार माना था। पूरे लोकसभा क्षेत्र को वह अपना एक परिवार मानते थे। यही वह पूरा परिवार है। जब उन्होंने परिवार माना था तो मैं भी इसे परिवार मानूंगा। आपके साथ यह भाई कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

बोले-यह युवा साथियों की मेहनतमेरे पीछे संगठन नहीं लोग जरूर

इस दौरान हर्षवर्धन ने कहा यह मेरे युवा साथियों की मेहनत है।


आज मेरे साथ भले ही संगठन न होलेकिन यह लोग ही मेरी ताकत हैं। यह संगठन मेरे परिवार का है जो स्व नंदकुमार सिंह चौहान ने पूरे लोकसभा को अपना परिवार माना था। इस दौरान काफी संख्या में युवा मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा