जीजाऊ स्व-सहायता समूह द्वारा नगर परिषद शाहपुर क्षेत्रांतर्गत शासकीय स्कूलो के छात्रो को गणवेश वितरण किये
जीजाऊ स्व-सहायता समूह द्वारा नगर परिषद शाहपुर क्षेत्रांतर्गत शासकीय स्कूलो के छात्रो को गणवेश वितरण किये
निमाड़ प्रहरी 9977766399
दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत नगर परिषद शाहपुर क्षेत्र में संचालित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं के गणवेश/यूनिफार्म तैयार करने हेतु निर्धारित मापदण्डो मे पात्र पाये जाने से राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जीजाऊ स्व-सहायता समूह वार्ड क्रं. 11 शाहपुर को कार्य आदेश जारी किया गया है
शासन निर्देशानुसार कक्षा 01 से 04 तक शासकीय प्राथमिक शाला बोरगांव एवं कक्षा 06 से 07 तक शासकीय कन्या माध्यमिक शाला शाहपुर की छात्र छात्राओं को प्रति छात्र 2 ड्रेस/यूनिफार्म कुल 148 यूनिफार्म तैयार कर जीजाऊ स्व-सहायता समूह शाहपुर द्वारा स्कूलो मे वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री जे.पी. गुहा, शासकीय कन्या माध्यमिक शाला शाहपुर के प्राचार्य श्री धर्मेन्द्र देशमुख, शासकीय प्राथमिक शाला बोरगांव की प्रधानपाठक श्रीमती मंगला महाजन एवं स्कूल स्टॉप, सामुदायिक संगठिका श्रीमती भारती महाजन, जीजाऊ स्वसहायता समूह की सदस्या श्रीमती मेघा चौधरी, श्रीमती मनीषा चौधरी, श्रीमती संगीता चौधरी, श्रीमती चौधरी आदि उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment