चित्रकूट धाम में आयोजित जायंट्स फेडरेशन कन्वेशन में जायंट्स ग्रुप बुरहानपुर को मिले 7 अवार्ड l

 चित्रकूट धाम में आयोजित जायंट्स फेडरेशन कन्वेशन में जायंट्स ग्रुप बुरहानपुर को मिले 7 अवार्ड ..

निमाड़ प्रहरी 9977766399

बुरहानपुर नि.प्र- भारतीय मूल की एकमात्र मानवसेवी अंतराष्ट्रीय संस्था


जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर द्वारा जिले के वरिष्ठ समाज सेवी एवं जायंट्स

फेडरेशन 7 के फेडरेशन अधिकारी महेंद्र जैन के नेतृत्व में एक डेलिगेशन जायंट्स फेडरेशन 7 द्वारा आयोजित फेडरेशन कन्वेशन समारोह चित्रकूट धाम में शामिल हुआ l

इस कन्वेशन में फेडरेशन 7 के म.प्र. के विभिन्न शहरों से 17 ग्रुपों ने समारोह में शिरकत की l इस समारोह में जायंट्स अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी , जायंट्स फेडरेशन अध्यक्ष गोविन्द गोयल , उपाध्यक्ष नरेन्द्र मंगल , पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष विनोद गुप्ता ,

आल इंडिया सेंट्रल कमेटी सदस्य आदरणीय लाम्बा जी , के साथ साथ इस कन्वेशन के चेयरमेन राजेश अग्रवाल एवं अन्य ग्रुपों के पदाधिकारी व् जायंट्स सदस्यगण मौजूद थे l 

                                    जायंट्स अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ने बताया की जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर को चित्रकूट धाम में आयोजित इस फेडरेशन कन्वेशन में 7 अवार्ड प्राप्त हुए जो बुरहानपुर जिले के गौरव की बात है l इस कन्वेशन में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर से कैलाश अग्रवाल ,डॉ हर्ष वर्मा ,डॉ किरण सिंह , मंगला दुबे , उषा वर्मा ,अंजू कटकवार के साथ साथ जायंट्स अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला एवं जायंट्स फेडरेशन अधिकारी महेंद्र जैन ने अवार्ड ग्रहण किये l इस कन्वेशन में 2024 के लिए फेडरेशन अध्यक्ष आदरणीय नरेन्द्र मंगल के नाम की घोषणा जायंट्स विश्व उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी ने की l इस कन्वेशन को जायंट्स फेडरेशन अधिकारी महेंद्र जैन एवं अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ने भी संबोधित किया l


अवार्ड प्राप्ति पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजागृति संस्था बुरहानपुर के हरिओम अग्रवाल , मेहुल जैन , सुनील सलूजा,सुनील शाह ,महावीर प्रसाद बांदिल , डॉ रमेश शर्मा , शोभा चौधरी , डॉ कल्पना पाटीदार , सत्यनारायण शर्मा , अरुण जोशी , डॉ अशोक गुप्ता , सुमेरा अली , प्रेमलता साकले , वीरेन्द्र हथिवाला एव अन्य गणमान्य नागरिको एवं विभिन्न संस्थाओ ने बधाई प्रेषित की l

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा