पीसीजी महाविद्यालय में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

पीसीजी महाविद्यालय में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

निमाड़ प्रहरी 9977766399

खंडवा (निमाड़ प्रहरी)  पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल


महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस के अवसर समस्त विद्यार्थियों के लिये जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में  विभागाध्यक्ष श्रीमती कविता रामानी द्वारा विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई गयी। शपथ समारोह में प्राध्यापक श्री अंकुर व्यास, श्री दिव्यराज सिंह, श्रीमती रश्मि दीक्षित एवं श्रीमति अनामिका रघुवंशी उपस्थित रहे । बीएड फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी श्रुति कदम, सानू पटेल, रश्मि नेभनानी, आदित्य वानखेडे, जितेन्द्र सराठे और डीएड फर्स्ट ईयर से नर्मदी जमरे आदि विद्यार्थियों ने एड्स दिवस पर जागरूकता स्लोगन लिखे और पोस्टर बनाये। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रीता सरमंडल एवम प्रबंधक श्री सतीश पटेल सर ने प्रतिभागियों की सराहना की।

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई

श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन