पीसीजी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक भ्रमण

 पीसीजी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक भ्रमण

निमाड़ प्रहरी 9977766399

खंडवा (निमाड़ प्रहरी)  पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय के बीबीए द्वीतीय वर्ष, तृतीय वर्ष एवम बीसीए द्वीतीय वर्ष,


तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को बुरहानपुर की दो इंडस्ट्रीज में शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। सवर्प्रथम विद्यार्थियों को पोद्दार सिल्क इंडस्ट्री में ले जाया गया, जिसमे विद्यार्थियों ने सिंथेटिक व कॉटन के कपड़े निर्माण की प्रक्रिया को समझा एवं इन प्रक्रियाओं के ऑटोमेशन को जाना।

इसके बाद विद्यार्थियों को टेक्समो पाइप्स एंड प्रोडक्ट लिमिटेड इंडस्ट्री में ले जाया गया। यहां विद्यार्थियों को पूरे प्लांट का अवलोकन कंपनी के एग्जीक्यूटिव ने अलग अलग बैच में करवाया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पाइप्स निर्माण की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा एवम यह भी जाना कि किस प्रकार निर्माण में गुणवत्ता को चेक किया जाता है। अंत मे टेक्समो इंडस्ट्रीज के एमडी श्री संजय अग्रवाल जी द्वारा विद्यार्थियों को प्लांट संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गयी एवम यह भी बताया गया कि किस प्रकार से आप किसी कार्य मे सफलता पा सकते है। इंडस्ट्रियल विजिट में महाविद्यालय से प्राध्यापक  सौरभ सिंग बिसेन,पवन पाटीदार, अमित शर्मा , हुसैन बेगवाला, श्रेया खेड़े एवम प्रियांशी जायसवाल उपस्थित रहे। इंडस्ट्रियल विजिट की संस्था सचिव श्री प्रज्ञान गुप्ता सर, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रीता सरमण्डल मेडम एवम प्रबंधक श्री सतीश पटेल सर ने सराहना की।

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई

श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन