पूनमचंद गुप्ता कॉलेज में "इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स" (आईपीआर) सेमिनार का आयोजन।
पूनमचंद गुप्ता कॉलेज में "इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स" (आईपीआर) सेमिनार का आयोजन।
निमाड़ प्रहरी--9977766399
खंडवा। पूनमचंद गुप्ता कॉलेज में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री डी.के. श्रीवास्तव (वैज्ञानिक भगवंत राव मंडलोई कृषि महाविद्यालय
खंडवा एवं हेड AICRP कपास अनुसंधान केन्द्र)
उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न प्रकार की संपदाओं पर अधिकार पाने हेतु
पूनमचंद गुप्ता कॉलेज में "इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स" (आईपीआर) सेमिनार का आयोजन।
जानकारी दी एवं राइट्स एंड ऑब्लिगेशन के बारे में बताया, ट्रेडमार्क व पेटेंट लिमिट एवं उसके संरक्षण की जानकारी दी जिससे पेटेंट के दुरुपयोग से सावधानी रखी जाए इसके अतिरिक्त ऑनर ऑफ़ इंवेंशन, नोवेल, टैरिफ एंड ट्रेड, लॉ ऑफ लैंड के बारे में एवं कॉपीराइट पर द्वारा बौद्धिक संपदा का कैसे संरक्षण किया जा सकता है इससे अवगत कराया। व्यावसायिक रूप से उपयोग होने वाले चिन्हों एवं बिंदुओं के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मि दीक्षित द्वारा किया गया एवं सौरभ सिंह बिसेन, सुदीप पहारे, सचिन राठौर के संयोजन से संपन्न हुआ। आभार वैशाली बिल्लौरे द्वारा व्यक्त किया गया। एवं प्राचार्य डॉ. रीता सरमंडल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर आभार प्रकट किया गया।


Comments
Post a Comment