आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम धुलकोट में मानसिक स्वास्थ्य और साइबर क्राइम विषय पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम l
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम धुलकोट में मानसिक स्वास्थ्य और साइबर क्राइम विषय पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम l
निमाड़ प्रहरी--9977766399
बुरहानपुर नि.प्र- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर एवं जिला चिकित्सा मनकक्ष विभाग जिला बुरहानपुर के
संयुक्त तत्वाधान में शासकीय महाविद्यालय धुलकोट में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत '
'मानसिक स्वास्थ्य और साइबर क्राईम" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ बसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती के चित्र छाया के पूजन से हुआ । कार्यक्रम के अवसर पर जिला नोडल अधिकारी जिला
चिकित्सालय बुरहानपुर से पधारे डॉ. देवेंद्र झडानिया ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के परामर्श हेतु विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की एवं टेली मानस के अंतर्गत परामर्श सेवाओं को विस्तार से बताते हुए मनकक्ष एप की उपयोगिता को बताते हुए समस्या उत्पन्न होने पर एप के माध्यम से एवं हेल्पलाइन नम्बर 14416 की सहायता से आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते है l
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के सहायता
अधिकारी जयदेव मानिक ने विद्यार्थी जीवन की प्रासंगिकता पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए मानसिक तनाव और समस्या के समाधान के लिए ध्यान और योग का महत्व बताते हुए विभिन्न प्रकार की विधिक सहायता और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।
जायंट्स फेडरेशन 7 यूनिट 2, डायरेक्टर महेंद्र जैन ने अपने ओजस्वी उदबोधन में विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन में आने वाली सामाजिक और आर्थिक परेशानियों से अवगत कराते हुए डॉ.अब्दुल कलाम और स्वामी विवेकानंद जी का उदाहरण देते हुए कहा कि परेशानियों का डटकर मुकाबला करने से ही सफलता मिलती है और जो व्यक्ति परेशानियों से घबराकर भागते हैं उनको जीवन में कभी कोई मुकाम नहीं मिलता । उन्होंने शिक्षा के लिए घर, स्कूल और छात्रावास का महत्व बताते हुए गुरुजनों और माता-पिता की सेवा को सर्वोपरि बताया । जायंट्स फेडरेशन अधिकारी एवं पैरा लीगल वालंटियर डॉ.फौजिया सोडावाला ने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए शिक्षा का महत्व एवं शिक्षा की विभिन्न योजनाओं को विस्तार से समझाते हुए छात्राओं को हमेशा आगे रहने और निर्भीक होकर शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया ।
ग्रामीण निमाड़ क्षेत्रिय बैंक बुरहानपुर से प्रणय तिरपुडे ने साइबर सुरक्षा के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि साइबर क्राइम जानकारी के अभाव में जैसे ओटीपी शेयर करना, लोन प्रक्रिया की सही जानकारी आदि न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है l उन्होंने विद्यार्थियों को सही जानकारी से अवगत कराते हुए विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की । जिला अस्पताल मनकक्ष विभाग प्रभारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए मानसिक बीमारियों के लक्षण और निदान के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार पूर्वक बताया एवं मनकक्ष एप के लाभ और उपयोगिता के बारे में समझाया । कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी अजय बामने ने किया एवं आभार डॉ. महिमा बाजपेई ने माना । इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं के साथ महाविद्यालय स्टाफ से डॉ. कृष्णा मोरे, डॉ. मशाहिद खान, डॉ. मनोज बागले, श्रीमती संगीता सोलंकी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
सलग्न उक्त अवसर के छायाचित्र l




Comments
Post a Comment