बालाजी ग्रुप का पर्यावरण बचाने की ओर एक नया कदम, मनाई जाएगी पूर्ण प्राकृतिक रंगों से होली

 बालाजी ग्रुप मनाएगा पूर्णरूप से प्राकृतिक रंगों के संग होली

बालाजी ग्रुप का पर्यावरण बचाने की ओर एक नया कदम, मनाई जाएगी पूर्ण प्राकृतिक रंगों से होली

निमाड़ प्रहरी 9977766399

खंडवा (निमाड प्रहरी)  पीपल और बड़ जैसे सैकड़ों वर्षों पुराने पेड़ों को ट्रांसप्लांट कर नया जीवन प्रदान करने वाले पर्यावरण प्रेमी कॉलोनाइजर और बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल ने इस होली पर नया संकल्प लिया है।


इस वर्ष होली को पूरे तरीके से प्राकृतिक रंगों के साथ मनाया जाएगा।


सोमवार 25 मार्च को प्रातः साढ़े सात बजे से साढ़े दस

बजे तक प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी बालाजी धाम में चंदन,

टेसू, अष्टगंध,चुकुंदर, गुलाब, गोपी चंदन, मुल्तानी मिट्टी और

अनेक प्रकार के पुष्प, फल के द्वारा बने हुए रंगो के द्वारा होली खेली जाएगी।

बता दें कि इसी दिन शरीर शुद्धि प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन होने जा रहा है, जिसमे शहर के सभी प्रतिष्ठित और गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। 


बालाजी ग्रुप, मधुराष्टक सेवा समिति, गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। पर्यावरण प्रेमी कॉलोनाइजर रितेश गोयल एवम आचार्य सचिन ने सभी को सपरिवार आने के लिए आमंत्रित किया है, जिसमे किसी भी प्रकार के पक्के रंग लाना मना रहेगा, जहां महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था भी रहेगी साथ ही अल्पाहार का प्रबंध भी किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई

श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन