भाजपा द्वारा जिले में की गई अनेक संगठनात्मक नियुक्तियां भाजपा जिला सह मिडिया प्रभारी नियुक्त राकेश पुर्वे

 भाजपा द्वारा जिले में की गई अनेक संगठनात्मक नियुक्तियां  

भाजपा जिला सह मिडिया प्रभारी नियुक्त राकेश पुर्व

निमाड़ प्रहरी 9977766399

बुरहानुपर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त जी शर्मा , संगठन महामंत्री श्री हितानंदजी शर्मा,संभाग  प्रभारी राधवेन्द्र गौतमजी एवं जिला प्रभारी


कल्याणजी अग्रवाल के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने द्वारा जिलामंत्री एवं जिला सह मिडिया प्रभारी की घोषणा की गई है।  इसी के साथ अन्य  संगठनात्मक नियुक्तियां भी की गई है।  

भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर द्वारा 2 जिला कार्यकारीणी पदाधिकारीयों की  घोषणा के पश्चात कई और नई नियुक्तियां जिले में की गई है। भाजपा कार्यकर्ता शिवचरण धानुक को जिला मंत्री एवं राकेश गुलाबचंद पुर्वे को जिला सह मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार जिले विभिन्न मोर्चो के जिलाध्यक्ष की भी घोषणा की गई है, जिनमें पिछडा मोर्चा सुनिल वाद्ये सारोला  ,अजजा मोर्चा भरत पटेल सिंधखेडा रैययत,किसान मोर्चा अरूण पाटील अम्बाडा को बनाया गया है। इसी के साथ चार मंडल अध्यक्षो की भी धोषणा की गई है। इनमें लोकमान्य तिलक मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे , दर्यापुर मंडल अध्यक्ष रामलाल राठौर, धुलकोट मंडल अध्यक्ष राजेश चारण एवं नावरा मंडल अध्यक्ष क्षितिज महाजन क ो नियुक्त किया गया है।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को  सांसद ज्ञानेश्र पाटील, प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता एवं बुरहानुपर विघायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, नेपानगर विघायक मंजु दादु , महापौर माधुरी अतुल पटेल, पुर्व विघायक द्वय रामदास शिवहरे एवं  श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर,जिला महामंत्रीगण चिंतामन महाजन,राहुल जाधव, सुभानसिंह चौहान ,जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, उपाध्यक्ष गजानन महाजन,  नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना विरेन्द्र तिवारी , जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनाली प्रदीप पाटील , सहित जिले के भाजपा नताओं ने सभी पदाधिकारीयों को बधाई देते हुवें संगठनहीत में सक्रियता से कार्य करने की शुभकामनाए प्रेषित- की और आगामी चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने के मुझे बनाने के लिए कड़ी मेहनत की बात कही है।

फोटो-00

--------------------------------------------

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई

श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन