खंडवा।भगवान श्री झूलेलाल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पदम नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में भी विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे।
खंडवा।भगवान श्री झूलेलाल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पदम नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में भी विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे।
निमाड़ प्रहरी 9977766399
श्री झूलेलाल मंदिर समिति पदम नगर खंडवा के अध्यक्ष श्री भीमनदास जीवनानी और सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए
बताया कि 10 अप्रैल 2024 बुधवार सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल लाल साईं का जन्मदिन चेत्रीचंद्र बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से देश-विदेश में मनाया जाएगा।इसी कड़ी में पदम नगर में भी समाजजन द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।बुधवार सुबह 8:00 बजे
श्री झूलेलाल भगवान की महाआरती और भजन कीर्तन श्री झूलेलाल मंदिर पदम नगर में होंगे, वहीं सुबह 9:00 बजे वाहन रैली आयोजित की जाएगी जो शहर भर में घूम कर वापस श्री झूलेलाल मंदिर पदम नगर आएगी।इसी दिन शाम को 4:00 बजे बहराणा साहब की पूजा की जाएगी।लाल साईं का बहराणा साहब (जुलूस) श्री शिव मंदिर पदम नगर से शाम को 6:00 बजे प्रारंभ होकर पूरे पदम नगर कॉलोनी घूम कर वापस पदम नगर स्थित पदम नगर के कुएं पर समापन होगा।रात को 9:00 बजे से श्री लाल साईं का अटूट भंडारा प्रारंभ होगा।
श्री पूज्य सिंधी पंचायत पदम नगर के अध्यक्ष गोवर्धनदास गोलानी और श्री झूलेलाल मंदिर समिति पदम नगर के अध्यक्ष भीमनदास जीवनानी सहित समस्त पदाधिकारीयों और सदस्यों ने धर्म प्रेमी जनता से,माताओं बहनों से निवेदन किया है कि भगवान श्री झूलेलाल के जन्मोत्सव के समस्त कार्यक्रमों में शामिल होकर धूमधाम से उत्सव मनाए और समाज की शान में अभिवृद्धि करें।


Comments
Post a Comment