रामलला का सूर्यतिलक
रामलला का सूर्यतिलक
निमाड प्रहरी-9977766399
सूर्य तिलक सूर्य तिलक सूर्य तिलक सूर्य तिलक ।
सूर्य करेंगे सूर्यवंशी श्री रामलला का सूर्यतिलक।
राम नवमी के दिन नया इतिहास बनेगा।
नव निर्मित मंदिर में रामलला का पर्व मनेगा।
सब लालायित हैं लगी हुई है सबको ललक।
सूर्य करेंगे सूर्यवंशी श्री रामलला का सूर्यतिलक।
तिथी रामनवमी मुहुर्त अभिजीत शुभ घडी शुभवार।
तिलक रामलला का सूर्य किरण से होगा पहली बार।
अलक - पलक में ऐसी झलक से अश्रु जाए झलक - झलक।
सूर्य करेंगे सूर्यवंशी श्रीरामलला का सूर्य तिलक।
सूर्य तिलक सूर्य तिलक सूर्य तिलक सूर्य तिलक।
सूर्य करेंगे सूर्यवंशी श्रीरामलला का सूर्य तिलक।
आई राम नवमी लाई राम जन्मोत्सव।
मंगल गाओ दीप जलाओ शंख बजाओ ध्वज लहराओ मनाओ उत्सव।
रामलला के जन्मोत्सव पर हार्दिक वंदन अभिनन्दन और बधाई।
१९ अप्रैल २०२४ चैत्र कृष्ण दुर्गा ,नवमी राम नवमी ,विक्रम संवत् २०८१
आशुकवि - सूरज उज्जैनी

Comments
Post a Comment