भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुई अर्चना चिटनिस
भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुई अर्चना चिटनिस
निमाड प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर। मंगलवार को भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव पर बुरहानपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विधायक एवं
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) शामिल होकर पूजा, अर्चना,
आरती कर महाप्रसादी ग्रहण की। इस अवसर श्रीमती चिटनिस ने श्रद्धालुओं को श्री हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने श्री ईच्छेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और आयोजित शोभायात्रा में सम्मिलित होकर भक्तों के साथ लेझिम का प्रदर्शन किया तो वहीं आयोजित भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। वहीं ललाबाग स्थित श्री सप्तश्रृंगी माता मंदिर में कन्या पूजन तथा अनेक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर पूजा-अर्चना, महाआरती की और भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर नरहरी दीक्षित, बलराज नावानी, संभाजीराव सगरे, रूद्रेश्वर एंडोले, धनराज महाजन, आशीष शुक्ला, आकाश चौधरी, अजय भगत, अमोल भगत एवं प्रसाद उमाले सहित अनेक जनप्रतिनिधि व भक्तगण उपस्थित रहे।
दिनांक :- 23 अप्रैल 2024
01


Comments
Post a Comment