पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज में "एनएसीसी ( नेक )" विषय पर वर्कशॉप।
पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज में "एनएसीसी ( नेक )" विषय पर वर्कशॉप।
निमाड प्रहरी 9977766399
पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज में " "एनएसीसी ( नेक ) " पर वर्कशॉप रखी गई जिसमे मुख्य वक्ता डॉ. विनय जैन जी (प्रो. इंग्लिश, श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय कन्या महाविद्यालय उपस्थित रहे
एवं श्री प्रितेश अग्निहोत्री (सहायक प्राध्यापक, माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय कन्या महाविद्यालय) उपस्थित रहे। महाविद्यालयीन सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ द्वारा वर्कशॉप में भाग लिया गया। अतिथि महोदय का स्वागत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रीता सरमंडल द्वारा किया गया। वर्कशॉप में नेक से संबंधित जानकारी दी गई। नेक के सभी सात क्राइटेरिया का विस्तृत वर्णन करते हुये नवीनीकरण व नए शोध अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सहायक प्राध्यापक पवन पाटीदार, डॉ. रीता सरमंडल द्वारा अतिथियों को धन्यवाद किया गया। अंत में संस्था सचिव श्री प्रज्ञान गुप्ता द्वारा वर्कशॉप की प्रशंसा की गई।

Comments
Post a Comment