मतदाता के ऊँगली पर लगी शाही सिर्फ निशान नही – अपितु यह आपकी देश के प्रति पहचान व् राष्ट्रभक्ति को दर्शाता है – ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन

 मतदाता के ऊँगली पर लगी शाही सिर्फ निशान नही – अपितु यह आपकी देश के प्रति पहचान व् राष्ट्रभक्ति को  दर्शाता है – ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन 

बुरहानपुर नि.प्र- मुख्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन में  एवं सी ई ओ जिला पंचायत व् स्वीप नोडल अधिकारी सृष्टि देशमुख के मार्गदर्शन में लोकसभा आम निर्वाचन मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर


महेंद्र जैन ने पंडित शिवनाथ शास्त्री स्व. शा. आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय परिसर में समस्त कोलेज एवं चिकित्सालय के स्टाफ के साथ साथ उपस्थित मतदाताओ को मतदान की दिलाई शपथ l 

            श्री जैन ने मतदाता जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए कहा की मतदाता के ऊँगली पर लगी स्याही सिर्फ निशान नही है अप्रितु यह देश के प्रति पहचान व् राष्ट्रभक्ति को दर्शाता है l  प्रत्येक मतदाता को अपना मतदान तो स्वयम करना ही है और दुसरो को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना है l क्योकि अक्सर यह देखने और सुनने में आया है की कई मतदाता कहते है की मेरे एक मतदान नही करने से क्या होगा l बूंद बूंद से जिस प्रकार घडा भरता है उसी प्रकार एक एक मतदान से शत प्रतिशत मतदान की परिकल्पना पूर्ण की जा सकती है l आओ हम सब मिलकर 13 मई 2024 सोमवार को सूरज की पहली किरण के साथ मतदान अवश्य करे ,और एक एसी सरकार का गठन करे जो देश को उस मुकाम पर पहुचाये जिससे हर भारतीय गर्व से कह सके की मै उस भारत देश का वासी हु जो इस विश्व में सबसे सर्वोत्तम है l 

                       मतदाता शपथ ग्रहण अवसर पर महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ रश्मिरेखा मिश्रा ,नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र दुबे , डॉ शिवकुमार आचर्य , डॉ उर्मिला मेडम , डॉ यादव गावले , डॉ अरविंद पटेल , डॉ दिपक एस नायक के साथ साथ बड़ी संख्या में महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के स्टाफ व् मतदातागण उपस्थित थे l   

सलग्न उक्त अवसर के छायाचित्र l

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा