कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुर्गेश शर्माे शनिवार देरशाम को भाजपा में शामिल हो गए।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने ली भाजपा की सदस्यता
लोकसभा चुनाव प्रचार थमने पर एक और कांग्रेसी की भाजपा में एंट्री
निमाड प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुर्गेश शर्माे शनिवार देरशाम को भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव प्रचार थमने पर उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रत्याशी और विधायक ने सदस्यता दिलाई।
शनिवार को सुंदर नगर स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल
और विधायक अर्चना चिटनीस ने दुर्गेश शर्मा को गमछा पहनाया और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- भाजपा की रीति-नीति जनहितैशी है। जन्म से लेकर मृत्यु और उसके बाद भी भाजपा की योजनाओं से जनता खुश है। कांग्रेस के पदाधिकारी भी अब यह मान चुके है। उसी का नतीजा है कि बुरहानपुर के प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेता दुर्गेश शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ली है।
भाजपा के कार्यों से प्रभावित होकर ली भाजपा की सदयता
दुर्गेश शर्मा ने कहा- भाजपा के राष्ट्र हीत में किए जा रहे कार्यो से प्रभावीत होकर, भाजपा कार्यकर्ताओं की लगन और हमारे नेता सुरेश पचोरीजी के निर्देश पर मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
मिठाई से एक-दूसरे का मुंह मिठा किया
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक अर्चना चिटनीस ने मिठाई से एक-दूसरे का मुंह मिठा किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, जिला उपाध्यक्ष आदित्य प्रजापति, बुरहानपुर विधानसभा प्रभारी अतुल पटेल, सह प्रभारी रामदास शिवहरे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, महापौर माधुरी अतुल पटेल, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, अमित मिश्रा, जिला मंत्री सुधा चोकसे, सावित्री बत्रा, मंडल अध्यक्ष संध्या कदवाने, मंडलाध्यक्ष रुद्रेश्वर एंडोले, पार्षद आशिष शुक्ला, रत्न बारी, नरेश हासानंदानी, करण प्रजापती, आईटी संयोजक अनील वानखेड़े, सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे सहित अन्य मौजूद रहे।
संजय वारुड़े, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, बुरहानपुर


Comments
Post a Comment