जन्मदिन पर बोले हर्षवर्धन सिंह चौहान- राष्ट्रहित में मोदी जी को जिताएं

 जन्मदिन पर बोले हर्षवर्धन सिंह चौहान- राष्ट्रहित में मोदी जी को जिताएं 

निमाड प्रहरी-9977766399

- समर्थकों ने उनके घर पहुंचकर दी बधाईयां

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने मोदी जी को जिताने की अपील की है।


उन्होंने कहा आज मेरा जन्मदिन है। मैं खंडवा लोकसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि मोदी जी को जिताए। हमें मोदी जी के हाथ मजबूत करना है। तन
मन से जुट जाएं।

हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प का चुनाव है। ये 2047 के विकसित भारतविकास और गरीब कल्याण तथा करोड़ों गरीबों के चेहरों पर खुशियां सजाने के संकल्प का चुनाव है। ये भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्ति का चुनाव है।


ये चुनाव देशद्रोही मानसिकता वालों को संरक्षण देने वाली ताकतों के खिलाफ चुनाव है।

हर्षवर्धन के जन्मदिन पर उनके निवास पर काफी संख्या में समर्थक पहुंचे और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपील की कि हम सब एक विचारधारा के लिए काम करते हैं। इस पर हमें अमल करना है। इस दौरान पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, राजेंद्र जोशी, युवराज महाजन, विनोद चौधरी, सुनील महाजन, सौरभ पाटिल, अनिल महाजन, लक्ष्मण महाजन, विनोद पाटिल, विजय सपकाले, सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

सावन की फुहार और भक्ति की बहार माहेश्वरी धर्मशाला में मनाया .राधा कृष्ण का झूलन उत्सव का त्यौहार ।