सभी राजस्व अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर कार्य करें -संभागायुक्त श्री सिंह

 सभी राजस्व अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर  कार्य करें

-संभागायुक्त श्री सिंह  

निमाड प्रहरी-9977766399 

राजस्व महाभियान-2.0 में बुरहानपुर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर  


केले के रेशे से बनाये गये उत्पादों की मार्केटिंग को बढ़ावा दिया जाये 

बुरहानपुर/28 अगस्त, 2024/-राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रारंभ किये गये राजस्व महाभियान-2.0 के तहत बुरहानपुर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। राजस्व महाभियान 2.0 के तहत जिले में किये गये उत्कृष्ट कार्य हेतु संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कलेक्टर सुश्री मित्तल एवं सभी राजस्व अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इसी ऊर्जा एवं सक्रियता के साथ आगे भी कार्यो को संपादित करें। लेख है कि, आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व महाअभियान 2.0 की समीक्षा बैठक आयोजित रही। 


बैठक में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने राजस्व महाअभियान के तहत कार्यो का समीक्षात्मक जायजा लिया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की, कि जिले में राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरस्ती में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। संभागायुक्त श्री सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि, नक्शा तरमीम, खसरे की समग्र से लिंकिंग कार्य को मिशन मोड पर करें। सभी अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर कार्य करना सुनिश्चित करंे। 

समीक्षा बैठक के दौरान संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कहा कि अपने-अपने न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों का सूक्ष्मता से अवलोकन एवं अध्ययन करें। अंतिम आदेश होने के बाद संपूर्ण दस्तावेज प्रकरण में लगाये एवं रिकार्ड रूम में जमा करवाये। सभी प्रकरणों को व्यवस्थित रूप से रखा जायें।  


कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने राजस्व महाअभियान के तहत प्रगति की जानकारी दी। बैठक में पीपीटी के माध्यम से राजस्व महाअभियान के तहत जिले में किये गये कार्यो एवं गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि, राजस्व महाअभियान के संबंध में समय-समय पर समीक्षा की जा रही है। 

एसडीएम व तहसीलदार बुरहानपुर न्यायालय का निरीक्षण 

संभागायुक्त श्री सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय व तहसीलदार न्यायालय बुरहानपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त न्यायालयों में दायरा पंजी को देखा। उसमें पंजीकृत प्रकरणों के निराकरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से निराकरण किये जा रहे प्रकरणों के संबंध में भी जानकारी ली। संभागायुक्त श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान भू-अर्जन के प्रकरणों, नजूल के प्रकरणों, अतिक्रमण, नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य प्रकरणों के दस्तावेजों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निराकरण होने के बाद रिकार्ड रूम में जमा भी किये जायें। उन्होंने न्यायालय के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि, व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार लाना सुनिश्चित करें। 

आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना 

न्यायालय निरीक्षण के दौरान आये आवेदक की समस्या को संभागायुक्त श्री सिंह ने गंभीरता से सुना तथा तत्काल तहसीलदार को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय, जिला बाढ़-आपदा नियंत्रण कक्ष का भी अवलोकन किया। जिले में संभागायुक्त के रूप पहली बार आयुक्त श्री सिंह का प्रवास रहा। कलेक्टेªट में अधिकारियों, कर्मचारियों, डीएटीसीसी के सदस्यों, मीडिया बन्धुओं सभी ने तहेदिल से स्वागत-सम्मान किया। 

केले के रेशे से बने उत्पाद किये भेंट 


जिले में पधारे संभागायुक्त श्री दीपक सिंह को आजीविका समूह की दीदियों द्वारा केले के रेेशे से बनाये गये उत्पाद भेंट किये गये। पुरातत्व विभाग की बैठक में जिले में पर्यटन को लेकर किये जा रहे प्रयासों एवं कार्यो से अवगत कराया गया। संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि बुरहानपुर पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण शहर है। जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए भी प्रयास किये जा रहे है। बैठक में उन्होंने केले के रेशे से बनाये गये उत्पादों की मार्केटिंग बढ़ाने की बात कही। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सृष्टि देशमुख, डीएटीसीसी के सदस्यगण,संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा