स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत छात्रों को सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ दिलाई गई |

 स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत छात्रों को सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ दिलाई गई - श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी  

निमाड प्रहरी9977766399 

E-mail nimadprahari2024@gmail 

 शाहपुर निमाड प्रहरी  स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत सूर्य पुंज एजुकेशनल एकेडेमी द्वारा शीतला माता गार्डन की साफ सफाई कर सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली   

स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान, श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी अध्यक्ष नगर परिषद् शाहपुर के निर्देशन में दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टुम्बर 2024 तक निकाय क्षेत्र में चलाया जा रहा है |


अभियान अंतर्गत नगर परिषद् शाहपुर के शीतला माता गार्डन में 

सूर्य पुंज एजुकेशनल एकेडेमी शाहपुर द्वारा छात्रो के साथ अभियान चलाकर श्रम दान एवं साफ सफाई की गई साथ ही यह सफाई अभियान निरंतर दो दिनों तक जारी रहेगा | अभियान के समापन पर छात्रों को सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ दिलाई गई | 

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री अभिजित गौरे, शिक्षक-शिक्षिकाए  श्रीमती सोनाली ढगे, श्री विनोद महाजन एवं नगर परिषद् शाहपुर के कर्मचारी उपस्थित थे, स्टार वेस्ट मैनेजमेंट टीम के सदस्य उपस्थित थे |

Comments