पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में 25 सितंबर को भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले का आयोजन
पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में 25 सितंबर को भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
निमाड प्रहरी9977766399
खंडवा निमाड प्रहरी रोजगार मेले का आयोजन नगर के पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में 25 सितंबर को भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 12वीं से स्नातकोत्तर स्तर की योग्यता
वाले 700 युवाओं ने साक्षात्कार हेतु अपना पंजीयन कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण जी सिलोटे, विशेष अतिथि जिला उद्योग अधिकारी श्री टी आर रावत एवं आई टी आई, खंडवा प्राचार्य श्री जे पी तिवारी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था सचिव श्री प्रज्ञान गुप्ता जी ने की। रोजगार मेले में अनेक कंपनियां जिसमें जस्ट डायल, फ्लिपकार्ट, एस बी आई, शिव शक्ति एग्रोटेक कंपनी, फ्लिपकार्ट, अमेजॉन,एयरटेल,वीवो,वोडाफोन,हिंदुस्तान लिवर और बहुत से बैंक के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन से करते हुए अतिथियों ने युवाओं को संबोधित किया। सभी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री प्रफुल्ल दास ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संस्था प्राचार्य डॉ दीपेश आर उपाध्याय ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि महाविद्यालय एवं क्षेत्र के समस्त युवाओ के लिए इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, एवं आने वाले समय में भी संस्था द्वारा ऐसे आयोजन कराए जाए,जिससे अनेक लोग लाभान्वित हो। संस्था प्रबंधक श्री सतीश पटेल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर श्रीमती जया दास ने बताया की पंजीकृत विभिन्न 22 कंपनियों के माध्यम से 400 उम्मीदवारों को आगामी प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ रश्मि दीक्षित ने किया।

Comments
Post a Comment