बालाजी गरबा महोत्सव की तैयारीयो के लिए हुई महिला संगठनों बैठक
बालाजी गरबा महोत्सव की तैयारीयो के लिए हुई महिला संगठनों बैठक
निमाड प्रहरी-9977766399
माता की उपासना के पर्व नवरात्रि में प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी बालाजी धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश स्तरीय गरबा महोत्सव होने जा रहा है।
खंडवा निमाड प्रहरी इसी क्रम में आज आजाद नगर स्थित बालाजी ग्रुप के ऑफिस पर शहर के विभिन्न महिला संगठनों की बैठक हुई।
बालाजी ग्रुप की गरिमा गोयल ने बताया कि बैठक में गरबा महोत्सव से संबंधित विभिन्न विषयों पर सभी महिला संगठनों द्वारा अपनी अपनी राय दी गई, जिसमें माता की वंदना, आरती, पांडाल व्यवस्था, साज- सज्जा, महिला सम्मान, संस्कृति रक्षा, सामाजिक चेतना, कार्यक्रम की थीम एवं अनेक विषयों पर चर्चा करके अपनी- अपनी भूमिका तय की गई।
उक्त बैठक में पुजा गोयल,उपासना देसाई, सुनीता तेनदूरिया, जय श्री मिश्रा, अंजना शुक्ला, माया गर्ग, मंजुला गुप्ता, कोमल होतवानी, प्रतिमा अरोड़ा, रंजना शर्मा, किरण शर्मा, अनीता पिल्ले,ज्योति दुबे,हर्षा ठाकुर, बीना अथोथरा, रीना गुप्ता, वंदना गुप्ता, अन्नपूर्णा तंवर, सुदीपा पाराशर, पूजा मंगवानी, रक्षा गोस्वामी, पिंकी राठौर,स्वप्निल जैन, नमिता काले, तान्या केतवा, प्रतीक्षा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment