आज से किशोर नगर में श्राद्ध मोक्ष श्रीमद् भागवत कथा होगी प्रारंभ, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

 आज से किशोर नगर में श्राद्ध मोक्ष श्रीमद् भागवत कथा होगी प्रारंभ, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

निमाड प्रहरी 9977766399 

खंडवा।। किशोर नगर रहवासी संघ एवं श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति, मनोकामनेश्वर महिला मंडल एवं मनोकामनेश्वर महादेव जी सेवा समिति के तत्वावधान में आज से श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन


खंडवा के कथा व्यास पूज्य पं मनोज उपाध्याय जी के मुखारविंद से होने जा रहा है। आज कथा के शुभारंभ अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि आज संघ अध्यक्ष पं प्रेमनारायण तिवारी के दिशानिर्देश में प्रातः 11 बजे किशोर नगर स्थित श्री सिध्दीविनायक गणेश मंदिर से कथा स्थल हनुमान मंदिर वाटिका तक मातृशक्ति की उपस्थिति में एक भव्य कलश यात्रा क्षेत्र में निकाली जाएगी। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बुधवार 25 सितम्बर से मंगलवार 01 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक किशोर नगर में होगा। महिला मंडल अध्यक्ष निशा दुबे ने कहा कि हिंदू मान्यताओं में पितृपक्ष में कथा श्रवण एवं श्राद्ध दान काफी महत्वपूर्ण माने गए हैं। पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पितृ पक्ष के दौरान होने वाली श्राद्ध पक्ष श्री मद्भागवत कथा का रसपान अवश्य करें। धर्मप्रेमी जनता से होने वाले इस आयोजन का  लाभ लेने की अपील मनोकामनेश्वर महिला मंडल मातृशक्ति, किशोर नगर रहवासी संघ, रिद्धि-सिद्धि महिला मंडल, श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर, महिला मंडल आनंद नगर, सुभाष नगर, शुक्ला नगर, कावेरी विहार कालोनी आदि समिति पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई

श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन