मप्र राज्य कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय धरना अंबेडकर पार्क तुलसी नगर भोपाल में हुआ धरना प्रदर्शन

 मप्र राज्य कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय धरना अंबेडकर पार्क तुलसी नगर भोपाल में हुआ धरना प्रदर्शन


बुरहानपुर जिले से कर्मचारियों की रहीं सहभागिता

निमाड प्रहरी 9977766399

   बुरहानपुर-  25 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संघ द्वारा 17 अक्टूबर गुरवार को  विशाल धरना दिया गया, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के  प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि  म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश के


अधिकारियों कर्मचारियों की न्यायोचित मांगो के सम्बन्ध में म.प्र शासन / प्रशासन को  ज्ञापन /पत्र के माध्यम से मांगो की पूर्ति हेतु समय

समय पर ध्यानाकर्षण करवाया जाता रहा है | संपूर्ण भारतवर्ष में मध्य प्रदेश ऐसा इकलौता राज्य बन गया है|

जहां पिछले 7 वर्षों से प्रदेश के अधिकारियों /कर्मचारियों की पदोन्नति रुकी हुई है, केन्द्र के समान  महगाई भत्ता, वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन न मिलने से जिससे प्रदेश के अधिकारियों /कर्मचारियों में दिन प्रतिदिन निराशा बढ़ने से शासकीय  कार्यो पर भी बिपरीत प्रभाव पड़ रहा है| 

संभागीय सचिव अनिल जैसवाल ने बताया कि म.प्र. राज्य कर्मचारी 

विडियो रिपोर्ट :-----


संघ के 18 वे त्रिवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन मे लिए गए निर्णय अनुसार अंबेडकर मैदान तुलसी नगर भोपाल मे  प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश के समस्त जिलों से प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। पूरे जिलों से हजारों कर्मचारी धरना प्रदर्शन में शामिल रहे , प्रदेश के अन्य संगठनों ने भी इस विशाल आयोजन का पूर्णरूप से समर्थन किया है और पूरी टीम के साथ भाग लिया। 

प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि हम राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार सरकार के साथ एक रखते हैं मगर अपने हक के लिए हम बराबर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन के लिए बाध्य रहेंगे, अभी एक दिवसीय धरना दिया है जरूरत पड़ी तो कार्यालय बंद भी किए जाएंगे कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ हर कर्मचारी के साथ खड़ा रहेगा साथ ही यह संगठन मध्य प्रदेश के समस्त विभागों पर कार्य करता है इसलिए सभी की आशाओं का हम खरे उतरेंगे और हर स्तर पर समस्याओं को हल करने के लिए आप सबके सहयोग से प्रयास करते रहेंगे जिसमें हमें सफलता अवश्य मिलेगी। सभी जिला अध्यक्षों के द्वारा अपने विभागों एवं जिलों की समस्याओं को विस्तृत रूप से मंच पर रखा। *प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत श्रीवास्तव* ने सरकार को आगह करते हुए   कहा कि कुछ समस्याएं हमारी निराकृत हो चुकी हैं जिसमें सरकार पर कोई वित्तीय भार भी नहीं है मगर कर्मचारी हितों में आदेश लंबित है उन्हें शीघ्र किया जाए नहीं तो कर्मचारी एक दिवसीय आंदोलन के बाद अगर हमारी मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो हम पूरे विभागों में तालाबंदी का भी निर्णय लेकर  सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

 धरना स्थल पर पधारे सुलतान सिंह शेखावत (कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ|

राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश पवार एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कोटवे ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय मजदूर संघ एवं राज्य कर्मचारी संघ के वरिष्ट पदाधिकारी सभी संभाग प्रभारी ने अपनी पूरी ऊर्जा, जोश, उत्साह , एकता के साथ भोपाल में आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका रही ।


संपादक  अश्विनी कुमार

 निमाड प्रहरी न्यूज़  नेटवर्क मध्य प्रदेश

E-mail nimadprahari2024@gmail .com.       9977766399

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई

श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन