पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय के छात्र का पश्चिमी क्षेत्र की शतरंज टीम में चयन
पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय के छात्र का पश्चिमी क्षेत्र की शतरंज टीम में चयन
निमाड प्रहरी 9977766399
खंडवा निमाड प्रहरी क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित संभाग स्तरीय शतरंज पुरुष प्रतियोगिता में पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय के
पीजीडीसीए के छात्र आकाश नामदेव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी श्री विकास मोहे ने बताया आकाश नामदेव के उत्कृष्ट खेल के आधार पर उनका अंतर विश्वविद्यालय पश्चिमी क्षेत्र की शतरंज टीम में कप्तान के रुप में चयन किया गया और जबलपुर में 18, 19 अक्टूबर को राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कप्तान की भूमिका निभाएंगे |
पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय के छात्र की इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष श्री संदीप गुप्ता, संस्था सचिव श्री प्रज्ञान गुप्ता , महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ दीपेश आर उपाध्याय , संस्था प्रबंधक श्री सतीश पटेल क्रीडा समिती सदस्य श्री महावीर जैन , श्री पवन पाटीदार , श्रीमती जया दास , कु. प्रेरणा नीलकंठ , एवं समस्त स्टाफ ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी|
Comments
Post a Comment