जनजातीय गौरव दिवस पर नेपा लिमिटेड ने याद किया भगवान बिरसा मुंडा को ...
प्रेस विज्ञप्ति
जनजातीय गौरव दिवस पर नेपा लिमिटेड ने याद किया भगवान बिरसा मुंडा को ...
निमाड प्रहरी 9977766399
नेपानगर निमाड प्रहरी केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक कार्यालय स्थित केंद्रीय सम्मेलन कक्ष में शुक्रवार को
जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। शुभारंभ सत्र में प्रबंधक कार्मिक एवं
प्रशासन महेंद्र केशरी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते
हुएं कहा कि, बिरसा मुंडा की जयंती देश के लिए सम्मान का दिवस है। उन्होंने नेपा लिमिटेड परिवार को जयंती पर शुभकामनाएं दी और कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा देश के जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारत के जननायक थे, उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी।
जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया कि वर्ष 2021 में, केंद्र सरकार ने 15 नवंबर, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया। इसका उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सम्मान देना है। इसी तारतम्य में भारी उद्योग मंत्रालय के दिशा निर्देशन और सीएमडी राकेश कुमार चोखानी के मार्गदर्शन में नेपा लिमिटेड ने 15 नवंबर बिरसा मुंडा की जयंती से 26 नवंबर, संविधान दिवस तक विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा जी को याद करते हुए संदीप ठाकरे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में ही तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों की सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया। उनके क्रांतिकारी विचार और देश प्रेम की भावना आज भी हम सभी को प्रेरित करती है। इस दौरान प्रबंधक वाणिज्य राजेंद्र जाधव, प्रबंधक सतर्कता प्रकोष्ठ संजीव कानडे, उप प्रबंधक वित्त विकास रेड्डी, सहायक प्रबंधक आईटी विजय भामरे, राजेंद्र चौधरी, शिरीष येलवनकर, प्रभुलाल जायसवाल, निलेश पाटिल, सुरेश रघुवंशी, पवन पवार, सुषमा गौर, ईशान व्यास, लक्ष्मी सेन, माधुरी धामन्देकर, मणिलाल पाटिल, सपना दुबे, राकेश चाकरे, कोमल राठौर, पल्लवी पटेल, पंकज सपकाले, प्रतीक चौधरी, पंकज गुर्जर, गजेंद्र बुनकर, आदित्य केशरी, गिरीश वर्मा सहित कई अफसर कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने किया और आभार प्रबंधक सतर्कता प्रकोष्ठ संजीव कानडे ने माना।
संदीप ठाकरे
जन संपर्क अधिकारी



Comments
Post a Comment