बुरहानपुर जिला महिला माहेश्वरी मंडल द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया!

 बुरहानपुर जिला महिला माहेश्वरी मंडल द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया! 

निमाड प्रहरी 9977766399

बुरहानपुर (निमाड प्रहरी) जिला महिला माहेश्वरी मंडल द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया!


इस पवित्र कार्यक्रम का आरंभ सामूहिक आरती के  साथ सुबह ९ बजे ८/१२/२४(रविवार)  माहेश्वरी भवन इंदिरा कालोनी में

किया गया।इस कार्यक्रम में सभी समाजजन उपस्थित थे। बुरहानपुर जिला महिला मंडल को हर प्रकार  का सहयोग समाज से मिला।

कार्यक्रम में राजस्थान की पारंपरिक मांडना प्रतियोगिता रखी गई जिसमें प्रतिभागियों ने  लाल सफेद रंग से आकर्षण मांडने बनाए। इस प्रतियोगिता के


विजेता प्रथम मानसी भराडीया और द्वितीय श्रीमती प्रांजल दरगड़ रही।  पतंग सजाओ प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें प्रतिभागियों ने पतंग को सोशल मैसेज के साथ सजाया। इसमें विजेता प्रथम श्रीमती मंजू झंवर और द्वितीय आंचल माहेश्वरी रही। 

सभी  समाजजन की सहभागिता से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। 

अखंड रामायण पाठ के इस कार्यक्रम में रंगोली, झंडे,  फूलों की सजावट  और राम दरबार की झांकी से वातावरण राममय हो गया। 


कार्यक्रम का समापन सोमवार  ९/१२/२४ को सुबह ९ बजे  आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा