रा.से.यो शिविर में आंगनवाड़ी में हाथ धुलाई कार्यक्रम किया गया
रा.से.यो शिविर में आंगनवाड़ी में हाथ धुलाई कार्यक्रम किया गया.
निमाड प्रहरी 9977766399
खंडवा (निमाड प्रहरी) पूनमचंदगुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम जसवाड़ी में लगाया जा रहा है । शिविर के चौथे दिन
आज सभी स्वयं सेवकों ने मिलकर ग्राम जसवाड़ी के आंगनवाड़ी के छोटे छोटे बच्चों के हाथ धुलवाए और सभी बच्चों को समझाया गया कि किस प्रकार से खाना खाने से पहले अपने हाथों की साफ सफाई करना चाहिए। आज के बौद्धिक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में इंपीरियल स्कूल की प्राचार्या हर्षा मौर्य एवं महाविद्यालय से कंप्यूटर विभाग के सहायक प्राध्यापक हुसैन बेगवाला रहे । उन्होंने अपने उद्बबोधन में कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी और डिजिटल दुनिया के महत्व से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में तकनीकी ज्ञान का विकास करना और उन्हें भविष्य के डिजिटल युग के लिए तैयार करना था।
विशेषज्ञ वक्ता ने कंप्यूटर के मूलभूत घटकों, इसके उपयोग और इंटरनेट की सुरक्षा के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि कंप्यूटर किस प्रकार गणना करता है, डेटा को संग्रहित करता है और हमें शिक्षा तथा मनोरंजन के नए-नए साधन प्रदान करता है। इंपीरियल स्कूल प्राचार्या हर्षा मौर्य ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य होते रहने चाहिए। क्योंकि आप जैसे नवयुवकों से ही समाज आगे बढ़ेगा । कार्यक्रम का समापन आदित्य वानखेडे और रामकृष्ण काजले के द्वारा NSS के गीत के साथ हुआ। इस शिविर में निरंतर होने वाले कार्यों की संस्था अध्यक्ष संदीप गुप्ता जी, प्राचार्य डॉ दीपेश आर उपाध्याय जी,प्रबंधक सतीश पटेल जी ने सभी छात्रों की प्रशंसा की।

Comments
Post a Comment