जिला प्रशासन बुरहानपुर एवं ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के विद्यार्थियों ने असीरगढ़ की पहाड़ी में किया बीजारोपण, रैली निकाल कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जिला प्रशासन बुरहानपुर एवं ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के विद्यार्थियों ने असीरगढ़ की पहाड़ी में किया बीजारोपण, रैली निकाल कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
-निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर निमाड़ प्रहरी शहर की सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्था ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने ग्राम असीर तहसील धुलकोट के
धूपगट्टा मोहल्ले की पहाड़ी पर पलाश के बीजों का बीजारोपण किया। इस दौरान शाला के विद्यार्थियों, ग्राम असीर के ग्रामीणों व जिला प्रशासन बुरहानपुर के अधिकारियों द्वारा पलाश के लगभग 20000 बीजों का रोपण किया गया।
साथ ही जिला डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार द्वारा विद्यार्थियों को पलाश के बीज एवं पेड़ की विशेषताएं बताई गई एवं प्रकृति के संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।
इसके पश्चात ग्राम असीर मे प्लास्टिक से मुक्ति हेतु जिला प्रशासन बुरहानपुर एवं ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से प्लास्टिक मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली भी निकाली गई।
जिला प्रशासन से श्री डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार, उपसंचालक कृषि विभाग श्री मनोहर देवके, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री चौहान, सीईओ जनपद पंचायत बुरहानपुर श्री दुर्गेश भूमरकर ने विद्यार्थियों के साथ श्रमदान किया।
शाला के शिक्षक शैलेन्द्र ख़ैरनार, भगवान महाजन, नम्रता शिंदे, सोनाली जाधव, ममता शहाणे, हिमांशु तिवारी, अभय कुमावत ने भी विद्यार्थियों के साथ बीजारोपण किया।
संस्था सचिव श्रीमति नम्रता पटेल द्वारा विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण एवं अपने घर के आस पास इस वर्षा ऋतु में पौधा रोपण करने हेतु भी प्रेरित किया गया।
स्थान : बुरहानपुर
दिनांक: 28/06/2025



Comments
Post a Comment