दिव्यांग बालक बालिकाओ को विधिक जानकारी से संबंधित कार्यशाला सम्पन्न साथ ही वृहद स्तर पर हुआ पौधा रोपण कार्यक्रम

 दिव्यांग बालक बालिकाओ को विधिक जानकारी से संबंधित  कार्यशाला सम्पन्न साथ ही वृहद स्तर पर हुआ  पौधा रोपण कार्यक्रम 

निमाड प्रहरी- 9977766399

बुरहानपुर नि.प्र- म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सचिव / व्यव्हार न्यायधीश प्रेमदीप साकला ने जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूक बधिर अंध विद्यालय के सभागार में दिव्यांग


बच्चो को उनके हक़ और अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर शिक्षा के अधिकार का महत्व समझाया l श्री सांकला ने कहा की मुझे आज बड़ा गर्व महसूस हो रहा है की मै उन बच्चो के बिच आया हु जो इस देश के प्रतिभावान छात्र एवं छात्राए है मुझे जब मालूम हुआ की इस शाला  से पढ़ लिखकर जो छात्र एवं छात्राए निकले है वह आज कोई सरकारी पद पर कोई बैंक में और कई अन्य जगहों पर कार्य कर देश के विकास में सहायक बन रहे है l 

                               ट्रस्ट सचिव एवं पेरालिगल वोलेनटियर महेंद्र जैन ने शाला के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर अवगत कराया  l आज का यह पौधा रोपण का कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर ,जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर , एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर के सहयोग से सम्पन्न हुआ l पौधारोपण के कार्यक्रम के  अवसर पर शाला परिसर में 20 पौधो आम , जाम , सीताफल एवं जामुन के वृक्ष को रोपने का कार्य श्री साकला के कर कमलो से सम्पन्न हुआ l इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष,जनजाग्रति  अध्यक्ष  कैलाश अग्रवाल ,जायंट्स अध्यक्ष एवं पेरालिगल वोलेनटियर डॉ किरण सिंह , जायंट्स एवं जनजाग्रति संस्था के सम्मानीय सदस्य डॉ हर्ष वर्मा , हरिओम अग्रवाल , शोभा चौधरी , सुनील सलूजा , रविन्द्र महाजन , देवचंद शर्मा , के साथ साथ ट्रस्ट सदस्य उपेन्द्र श्रॉफ व् जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के लोकेश स्वामी ,संदीप वर्मा , सुनील बाविस्कर , व् बड़ी संख्या में दिव्यांग बालक बालिकाए व् अभिभावक गण ,शाला का समस्त स्टाफ उपस्थित थे l कार्यक्रम संचालन महेंद्र जैन ने किया एवं आभार ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने माना l

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा