अखिल भारतीय धा माहेश्वरी सभा की बीसवीं केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की प्रथम बैठक एवं नवीन कार्यकारिणी की शपथ विधि

 अखिल भारतीय धा माहेश्वरी सभा की बीसवीं केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति  की प्रथम बैठक एवं नवीन कार्यकारिणी  की शपथ विधि

निमाड प्रहरी 9977766399 

अखिल भारतीय धा माहेश्वरी सभा की बीसवीं केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति  की प्रथम बैठक एवं नवीन कार्यकारिणी 

की शपथ विधि  कार्यक्रम रंभा बाई राठी माहेश्वरी समाज धर्मशाला इछावर में दिनांक 27/07/2025 को आयोजित  किया गया

इछावर  निमाड प्रहरी  स्थानीय समिति द्वारा सभी स्थानीय समिति के सदस्यों का  पंजीयन कर स्वागत किया गया जिसके उपरांत देवनखेड़ी सरकार 


एवं लखनलाल जी नागौरी खंडवा द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया और महेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसी क्रम में कन्याओं द्वारा गणेश वंदना की गई और मंच पर आसीन अतिथियों का स्वागत स्थानीय समिति द्वारा किया गया 

स्वागत भाषण रमेश चंद जी गुप्ता एवं अलकेश जी चांडक इछावर द्वारा किया गया जिसके उपरांत शपथ ग्रहण समारोह का आरम्भ किया गया जिसे

लखन लाल जी नागौरी द्वारा श्री वीरेन्द्र  टूवानी को केंद्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की शपथ अमित गुप्ता को महासचिव
एवं प्रमोद राठी को कोषाध्यक्ष ,महिला संगठन की प्रगति Tuwani को राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता काबरा को महासचिव एवं स्मिता चांडक को कोषाध्यक्ष की एवं राष्ट्रीय युवा संगठन के अध्यक्ष शशांक बाहेती, महासचिव आदित्य राठी कोषाध्यक्ष शशांक दाढ 

 केंद्रीय संगठन के सदस्यों को शपथ दिलाया गया, इसके बाद सामूहिक शपथ केन्द्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र जी टुवानी इछावर द्वारा सभी समाज बंधुओं एक साथ  दिलाई गई जिसके बाद अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी को संबोधित किया गया एवं परिणाम स्वर्णजयंती  वर्ष  के तहत निम्न बिंदुओं को रखा गया। 

1 50 साल से कम उम्र की व्यक्ति की मृत्यु पर मृत्यु भोज प्रतिबंध लगाना

2. विवाह के दिन सगाई न होना,

3. सवा महीने के धूप के बाद सामाजिक कार्यक्रम में जाने की अनुमति हो 

4 25 वर्ष की उम्र तक  बेटियों की शादी आवश्यक रूप से कर देवे  एवं बहुओं के  आगे  पढ़ाएं 

5. उद्योग विकास समिति गठन.

6. स्किल समिति, तीर्थ दर्शन समिति.का गठन

7. आस्था यात्रा चलो जड़ों की ओर  प्रकल्प दिनांक 4 /8/ 2025 से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर अवंतिपुर बड़ोदिया से  प्रारंभ होगी 

 उक्त प्रस्तावो को सदन के द्वारा करतल ध्वनि से पारित किया गया

 इस अवसर पर श्री लखन लाल जी नागौरी - द्वारा इछावर समिति को धन्यवाद  दिया एवं इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाने की बधाई दी  एवं सभी नवनियुक्त पदधिकारीगण को बधाई दी एवं कहा कि नौकरी पेशे कि जगह अगर समाज बंधु उद्योग में जाए तो समाज और अग्रसर होगा, उद्योग लगाने के लिए आपको किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो तो आप मुझसे मिल सकते है।

राजेंद्र जी बजाज इंदौर ने  सभी का स्वागत करते हुए स्थानीय इछावर समिति को धन्यवाद  देते हुए सुझाव दिए गए उसको  अमल करेंगे एक आस्था यात्रा के माध्यम से सभी परिवार के केंद्रीय कार्यकारिणी के प्रकल्प एवं नए कार्य से अवगत कराए 4 अगस्त को अभिषेक कर शुभारंभ करेंगे जिसमें जिला अध्यक्ष की भूमिका अहम रहेगी ।

गोविंद जी झवर खंडवा ने कहा कि -केंद्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य प्रस्तावों पर स्थानीय समितियां अमल करें।

अश्विनी बाहेती पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष खंडवा ने- मंच का स्वागत करते हुए सभी पद अधिकारीगण नई टीम को बधाई दी आगामी कार्ययोजना सफल हो इसके लिए में कामना करता हूँ, उद्योगों के क्षेत्र में जो कार्य योजना बना रहे है वह हमारे लिए महत्वपूर्ण होगी, में एक सिविल इंजीनियरिंग हूं इसमें जिस भी सलाह की आवश्यकता होगी वो में निःशुल्क दूंगा, सभी प्रतिभावान छात्रों के लिए जो कार्य आरम्भ किया गया है उसके कुछ मेडल महासचिव से अनुरोध है वो उन समिति को दे दे जिनके शेष रह गए थे वह ले ले 

सुनील माहेश्वरी जी शिरपुर - जो भी सहयोग अध्यक्ष महोदय को लगेगा वो में करूंगा ।

महेश चंद्र जी प्रगट- में 50 साल पहले अध्यक्ष बना था आज फिर से इछावर से वीरेंद्र जी टुवानी अध्यक्ष चुने गए है इसके लिए में बधाई देता हूं ।

युवा संगठन का प्रस्ताव है युवा अध्यक्ष चयन के लिए उम्र 35 से बढ़ा कर 40 की जाएं।

सभा के द्वितीय सत्र में

उज्जैन समिति द्वारा अध्यक्ष जी को त्रिशूल भेट किया गया 

लखनलाल जी नागौरी जी खंडवा द्वारा 1 लाख की सहयोग राशि  देनेकी घोषणा की गई

द्वितीय सत्र भोजन अवकाश के बाद

प्रगति टुवानी- जी द्वारा इछावर समिति को ध्यनवाद देते हुए अपनी बात रखी गई और महिलाओं के लिए विशेष ध्यान देने की बात की गई।

शशांक बाहेती युवा संगठन ने सभी का धन्यवाद देते हुए हर युवा एक दूसरे से जुड़े, सभी समिति के आग्रह है सभी समिति युवा संगठन सदस्यों का नाम दे, हम एक युवा सम्मेलन करना चाहते है जो राष्ट्रीय स्तर का हो जिसमें सभी की सहभागिता हो।

चर्चा की मुख्य विषय

1.आस्था यात्रा चले जड़ों की ओर 

2.विवाह योग्य युवक युवतियों के डेटासंकलन 

3डिजिटल समाज 

4.स्किल डेवलपमेंट और लघु उद्योगों  लगाने पर चर्चा 

*उज्जैन में सामाजिक भवन* हेतु

श्री महेश चंद्र जी गुप्ता - सावन के पावन पर्व पर में तापड़िया परिवार की और से 51000 की घोषणा की गई 

सीताराम जी सेवदा - 11000 

कुलदीप जी गगरानी 11000

सुरेन्द्र कुमार जी गुप्ता 21000

प्रकाश चंद्र झवर सेवदा 11000

ॐ प्रकाश जी राठी 51000

दिनेश कुमार की नागौरी 11000

ओम प्रकाश शिव कुमार टुवानी इछावर  151000

महेश चंद्र जी प्रगट इछावर 100000

राहुल जी गुप्ता अहमदपुर द्वारा 11000

रमेश चंद्र जी गुप्ता इछावर- 51000

चम्पा लाल टूवानी की स्मृति में उनके पुत्र राजेश जी कन्नौद - 51000

पंकज चांडक कन्नौद - 21000

जीवन तापड़िया खोखरा - 51000

आनंद कुमार ने अपने पिता कमल चंद्र जी गुप्ता की स्मृति में - 51000

चतुर्भुज धारीवाल 21000 कुलदीप गगरानी कन्नौज 11000 देवेंद्र लाहोटी कन्नौज 21000

माहेश्वरी के नमकीन मनीष महेश्वरी इंदौर 51000 

श्री महेश चंद्र की प्रगति इच्छा और द्वारा ₹100000 देने की घोषणा की गई इसके अलावा

 अन्य लोगों ने भी घोषणा की

शैक्षणिक न्यास- महेश चंद्र जी प्रगट द्वारा एक शैक्षणिक न्यास महेश चंद गीता देवी प्रगट के नाम से  गठन किया जाएगा 5 लाख रुपए इसके लिए आवंटित किए गए

 अन्य विषय पर चर्चा में आस्था यात्रा- अगस्त से आस्था यात्रा अवतिपुर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से आरम्भ होगी 4 अगस्त से

राजेंद्र जी गुप्ता राला - में रिटायरमेंट के बाद समाज की सेवा करना चाहता हूँ।

मनीष जी झवर सीहोर  It-  के लिए पहले भी कार्य हुए है समाज की वेबसाइट पर भी कार्य चल रहा है। समाज को डिजिटल बनाने का प्रयास करना चाहिए। 

आगामी बैठक में लाइव/ऑनलाइन का भी रखा जाएं जिससे अन्य लोग भी बैठक में जुड़ सके

सभी स्थानीय समिति से एक IT सदस्य भी मनोनीत किया जाए।

 भोपाल से मयूर गुप्ता ने आगामी केंद्र कार्यकारणी की बैठक भोपाल में आयोजित की जाए इसके लिए भोपाल समिति से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

हरि बाबू टुवानी- श्री वेदुलाल गोकुलदास मनिहार ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि समाज को नए सदस्य मिले यह समाज का महत्वपूर्ण ट्रस्ट है । उसका प्रतिवेदन रखा गया है। 300 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 

वीरेंद्र जी टुवानी राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से बताया कि ट्रस्ट की अभी सदस्यता शुक्ल 5000 रुपए है जो 6 माह बाद बढ़कर 10000 हो जाएगी आप सभी स्थानीय समिति अपने आस पास समाज जनो को अवगत करा दें और अभी अधिक से अधिक ट्रस्ट के सदस्य बने


अंत में सभी समिति के पदाधिकारियों को सुरेंद्र कुमार गुप्ता संदीप कुमार गुप्ता की ओर से शील्ड और मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया साथ ही इछावर स्थानीय युवा और महिला समिति द्वारा लड्डू पैकेट वितरण किया गया*

आभार- अंत में हरि बाबू टुवानी द्वारा सभी का बैठक में आने पर आभार ओर ध्यानवाद किया गया।

फोटो-। में। झलकियां
















Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा