Posts

Showing posts from August, 2025

शाहपुर में अर्चना चिटनिस ने विभिन्न गणेश पांडालों में पहुंचकर श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना और आरती की

Image
  शाहपुर में अर्चना चिटनिस ने विभिन्न गणेश पांडालों में पहुंचकर श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना और आरती की निमाड प्रहरी-9977766399  बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर के शाहपुर में विभिन्न गणेश पांडालों में पहुंचकर गौरीपुत्र श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना और आरती कर सभी की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान श्रीमती चिटनिस का श्री गणेश मंडल द्वारा आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि सभी भक्तिरस में डॅबकर रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी की आराधना कर रहे है। श्रीमती चिटनिस ने शाहपुर में भैरव सेना श्री गणेश मंडल, युवा सेना श्री गणेश मंडल, श्री तानाजी श्री गणेश मंडल एवं रूद्राक्ष श्री गणेश मंडल द्वारा विराजित श्री गणेश जी की झांकियों के दर्शन, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भगवान श्री गणेश से क्षेत्र, देश, प्रदेश की सुख, समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस के साथ शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी, गोपाल चौधरी, विनोद चौधरी, मंडलाध्यक्ष आकाश रांखुडे, विठ्ठल क...

स्व. केदारनाथ गुप्ता (झंवर) स्मृति शिक्षक सम्मान समारोह

Image
 स्व. केदारनाथ गुप्ता (झंवर) स्मृति शिक्षक सम्मान समारोह   निमाड प्रहरी-9977766399  खंडवा निमाड प्रहरी    स्व. केदारनाथ गुप्ता (झंवर) स्मृति शिक्षक सम्मान समारोह में आप सभी को सादर निमंत्रित करते हैं। यह समारोह हमारे शिक्षक वर्ग को सम्मानित करने का एक अनमोल अवसर है, जिन्होंने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय दिया, बल्कि हमारे समाज में शिक्षा के महत्व को भी बढ़ावा दिया है। समारोह का आयोजन निम्नलिखित तिथि एवं स्थान पर किया जाएगा: दिनांक : 13/09/2025 समय:  शाम 4.30 PM स्थान:  गौरी कुञ्ज सभाग्रह, सिविल लाइन्स रोड  , खंडवा मुख्य अतिथि – माननीय ज्ञानेश्वर पाटिल जी , सांसद खंडवा विशेष अतिथि- श्रीमती अमृता यादव (महापौर) अध्यक्षता –  श्री वीरेन्द्र टुवानी , राष्ट्रीय अध्यक्ष धा. माहेश्वरी महासभा हम यह मानते है कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं, और हमें गर्व है कि हमारे साथ ऐसे महान शिक्षकों का जुड़ाव है, जिनकी मेहनत से हमारे समाज को दिशा मिलती है। इस अवसर पर हम अपने शिक्षकों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेख...

श्री प्रेम नारायण गुप्ता जी का निधन

Image
  श्री प्रेम नारायण गुप्ता जी का निधन  निमाड प्रहरी-9977766399    चकल्दी निमाड प्रहरी  अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि श्री संजय कुमार गुप्ता, राजू कुमार गुप्ता, कौशल कुमार गुप्ता के पिता श्री प्रेमनारायण गुप्ता जी का आज प्रातः 6:30 निधन हो गया है।   अंतिम यात्रा 12:30 निजी स्थान चकल्दी से निकली जाएगी . ओम् शांति।। शांति।। दुःख में सहभागि निमाड़ प्रहरी- न्यूज नेटवर्क मध्य प्रदेश  स्थानीय   समिति  चकल्दी.

नेपानगर नगर पालिका को मध्य प्रदेश में योजनाओं को सफला पूर्वक क्रियान्वयन करवाने में इंजीनियर प्रकाश बड़वाहे सम्मानित

Image
नेपानगर नगर पालिका को मध्य प्रदेश में योजनाओं को सफला पूर्वक क्रियान्वयन करवाने में इंजीनियर प्रकाश बड़वाहे सम्मानित   निमाड प्रहरी-9977766399    नेपानगर निमाड प्रहरी  अहमदाबाद गुजरात में अमृतए2.0 और sbm-2.0 मिशन में नेपानगर नगर पालिका को मध्य प्रदेश में योजनाओं को सफला पूर्वक   क्रियान्वयन करवाने में इंजीनियर प्रकाश बड़वाहे को सम्मानित करते हुए RPS यादव डायरेक्टर ऑफ alsgd दिल्ली

ओम माहेश्वरी ने शिरपुर, महाराष्ट्र से बीएससी एग्रीकल्चर में 3.80/4.00 CGPA के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया

Image
शिक्षा में  बढ़ते,  हमारा कदम....   ओम माहेश्वरी ने शिरपुर, महाराष्ट्र से बीएससी एग्रीकल्चर में 3.80/4.00 CGPA के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया    निमाड प्रहरी-9977766399  शिरपुर निमाड प्रहरी  ओम माहेश्वरी ने NMIMS SAST कॉलेज शिरपुर, महाराष्ट्र से बीएससी एग्रीकल्चर में 3.80/4.00 CGPA के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्हें यह पुरस्कार पद्मश्री अनिल के गुप्ता सर द्वारा 30 अगस्त 2025 को प्रदान किया गया। निमाड़ी प्रहरी- न्यूज़  नेटवर्क ओम माहेश्वरी को शुभकामनाएं। देता है

सेवानिवृत्त होने पर बहुत-बहुत बधाई

Image
  सेवानिवृत्त होने पर बहुत-बहुत बधाई निमाड प्रहरी-9977766399.  प्रबंध  -संपादक मोहन गुप्ता/ नसरुल्लागंज   नसरुल्लागंज राकेश गुप्ता को स्वास्थ्य  विभाग  से सफलता पूर्वक सेवानिवृत्त होने पर बहुत-बहुत बधाईयां. - स्थानीय  समिति नसरूल्लागंज एवं मित्र मंडल

बजाज परिवार के गोत्री भाइयों के द्वारा अपने कुल के भैरू महाराज मंदिर करजू मोहना जिला शाजापुर जाकर जीर्णोद्धार का संकल्प लिया

Image
  समाज की गोत्रीय भाइयों  के कुल देवता कुल भैरू , सती माता मंदिर के जीर्णोद्धार बजाज परिवार के गोत्री भाइयों के द्वारा अपने कुल के भैरू महाराज मंदिर करजू मोहना जिला शाजापुर जाकर जीर्णोद्धार का संकल्प लिया   निमाड प्रहरी-9977766399    शाजापुर निमाड प्रहरी   अखिल भारतीय  धा माहेश्वरी  सभा केन्द्रीय  कार्यकारिणी , वर्ष 2025/ 27 परिणाम स्वर्ण जयंती के प्रकल्प  समाज की गोत्रीय भाइयों  के कुल देवता कुल भैरू , सती माता मंदिर के जीर्णोद्धार से प्रेरणा लेकर  हमारे समाज के बजाज परिवार के गोत्री भाइयों के द्वारा अपने कुल के भैरू महाराज मंदिर करजू मोहना जिला शाजापुर  जाकर जीर्णोद्धार का संकल्प लिया और उक्त मंदिर हेतु भूमि को खरीद लिया गया एवं मंदिर निर्माण का संकल्प बजाज परिवार की ओर से लिया गया इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष श्री गिरीश बजाज , श्री  गजेन्द्र बजाज  , श्री अशो क कुमार बजाज खंडवा, श्रीमती विनीता बजाज , श्रीमती  योगिता बजाज, श्रीमती मंजू बजाज खंडवा  ने उपस्थित होकर पूज्य भेरू महाराज की प...

सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय राष्ट्रीय खेल दिवस पुरस्कार वितरण समारोह

Image
  सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय राष्ट्रीय खेल दिवस पुरस्कार वितरण समारोह  निमाड प्रहरी-9977766399  बुरहानपुर   सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में 29 अगस्त को " राष्ट्रीय खेल दिवस " बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में खो खो कबड्डी और बैडमिंटन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत पुष्प गुच्छ से हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर बुरहानपुर नगर की प्रथम नागरिक,महापौर श्रीमती माधुरी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल, प्रबंधन समिति के  वरिष्ठ सदस्य श्री मंसूर भाई सेवक, महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. तालिब युसूफ तथा प्राचार्य मोहम्मद इस्माइल बफाती मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती माधुरी पटेल ने अपने उद्बोधन में खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों ...

नगर निगम बुरहानपुर द्वारा गत वित्तीय वर्ष 2024—25 में कुल 11 करोड़ 69 लाख 56 हजार की रिकॉर्ड वसूली हुई है जिसका परिणाम यह रहा की नगर निगम को 15 वे वित्त आयोग की राशि प्राप्त हुई जिससे कई विकास कार्यो मैं प्रगति आई है

Image
  नगर निगम बुरहानपुर द्वारा गत वित्तीय वर्ष 2024—25 में कुल 11 करोड़ 69 लाख 56 हजार की रिकॉर्ड वसूली हुई है जिसका परिणाम यह रहा की नगर निगम को 15 वे वित्त आयोग की राशि प्राप्त हुई जिससे कई विकास कार्यो मैं प्रगति आई है    निमाड प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर — नगर निगम बुरहानपुर द्वारा गत वित्तीय वर्ष 2022—23 में 5 करोड़ 29 लाख 10 हजार की वसूली थी वही  पिछले वित्तीय वर्ष 2024—25 में कुल 11 करोड़ 69 लाख 56 हजार की रिकॉर्ड वसूली हुई है जिसका परिणाम यह रहा की नगर निगम को 15 वे वित्त आयोग की राशि प्राप्त हुई जिससे कई विकास कार्यो मैं प्रगति आई है    1. नगर निगम द्वारा  त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए गोगा नवमी पर सफाई कर्मचारीयो को अग्रिम वेतन का भुगतान  करना स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि निगम में वित्तीय समस्या जैसे कोई स्थिति नहीं है 2. निगम द्वारा वसूली अभियान में तेजी लाते हुए  गत वर्षों मै जहाँ 28.2 प्रतिशत वसूली थी जिसे बड़ाकर इस वित्तीय वर्ष तक में 42.07 प्रतिशत की  बढ़ोतरी की गई हैं  यह भ्रमक एवं असत्य जानकारी है कि निगम  वसूली ...

रमेशसिंह रघुवंशी का स्वर्गवास

Image
  दुखद संदेश रमेशसिंह रघुवंशी का  स्वर्गवास    बुरहानपुर   अशोक रघुवंशी के पिता, हेमराजसिंह रघुवंशी ( पत्रकार) के बड़े भाई उदयसिंह वर्मा ( पत्रकार ) त्रिलोक डंडीर के चचेरे भाई, रमेशसिंह रघुवंशी का  स्वर्गवास आज  10-16 मिनीट पर हो गया है । उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास सीलमपुरा .ओम् शांति।। शांति।। दुःख सहभागि  निमाड प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क  ( राधावल्लभ मंगल कार्यालय के पास ) हमारे निवास स्थान से सत्यारा घाट के लिये 1 दोपहर बजे निकलेंगी ।

10 दिवसीय गणेश उत्सव पर्व के द्वितीय दिवस आराधना की गई।

Image
अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन में गणेश जी  10 दिवसीय गणेश उत्सव पर्व के द्वितीय दिवस  आराधना की गई। निमाड प्रहरी-9977766399    खंडवा निमाड प्रहरी  10 दिवसीय गणेश उत्सव पर्व के द्वितीय दिवस 28/8/2025 को अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन में गणेश जी की आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करोड़ी परिवार, सोमानी परिवार, मालपानी परिवार और सकल समाज द्वारा गणेश जी की आराधना की गई। . फोटोग्राफ्स  रीना आनंद

निमाड की बेटी रुचि बाजपेयी शर्मा श्री कृष्ण सरल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित।

Image
  निमाड की बेटी रुचि बाजपेयी शर्मा श्री कृष्ण सरल सम्मान पुरस्कार से   सम्मानित। निमाड़ प्रहरी 9977766399  और भी अन्य पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है रुचि बाजपेई शर्मा ने बढ़ाया हें खंडवा का गौरव। खंडवा।  एक भारतीय लेखिका संपादक चित्रकार और  धाविका निमाड की बेटी रुचि बाजपेई शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान लाकर शहर का गौरव बढ़ाया हे और बुधवार को भोपाल में भी मध्यप्रदेश के साहित्य के सम्मान,,एवं संस्कृति विभाग द्वारा,, , साहित्य के लिए रूचि को श्रीं कृष्ण सरल अवार्ड से नवाज़ा गया | 22/23 के श्रीकृष्ण सरल सम्मान से रूचि के कविता संग्रह "सेमल " को सम्मानित किया गया है |रूचि ने एक बार फिर हमेशा की तरह सम्मान अपने बच्चों को समर्पित किया | समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रूचि बाजपेई शर्मा एक भारतीय लेखिका, संपादक, चित्रकार और धाविका हैं। वे हिंदी साहित्य, कला और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय हैं। खंडवा (मध्य प्रदेश) निवासी रूचि जी को साहित्य, चित्रकला और सामाजिक योगदान के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हुए है। रूचि बाज...

ऋषि पंचमी का महापर्व आज ...उखड़गांव के नाग देवता मंदिर के दर्शन को उमडेंगे हजारों भक्तजन।

Image
  ऋषि पंचमी का महापर्व आज ...उखड़गांव के नाग देवता मंदिर के दर्शन को उमडेंगे हजारों भक्तजन। निमाड़ प्रहरी 9977766399  आज ऋषि पंचमी का महापर्व है।  बुरहानपुर निमाड प्रहरी  रोकड़ियां हनुमान मंदिर के पास उखड़गांव क्षेत्र में नाग देवता का 400 वर्ष पुराना ऐतिहासिक मंदिर है, जहां पर आज दर्शनार्थियों का मेला लगेगा। देर रात से प्रारम्भ हुए मेले में सुबह से ही भक्तजनों और मन्नत मानने वाले दर्शन को पहुँचना शुरू हो जाते। प्राचीन समय से यह मान्यता अटूट श्रद्धा का रूप ले चुकी है कि यहाँ पर श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है। भक्तजन आज के दिन मिट्टी की बनी नाग देवता के इस विशाल पिंड के सामने नारियल चढ़ाकर मन्नत मांगते है, उनकी मन की हर सकारात्मक मनोकामना निश्चित रूप से पूर्ण होती और ऐसी मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु सिर्फ बुरहानपुर ही  नहीं बल्कि देश के कोने कोने से यहां पर आकर सांप का जोड़ा छोड़ते है । नाग मंत्री के रूप में इस मंदिर की संपूर्ण सेवा का कार्य देख रहे भवसार समाज के कैलाश भागवत और अरुण सूर्यवंशी के द्वारा सुबह से ही निराहर व्रत रखकर लाल चोले का वस्त्र धारण ...

अंतरराष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार 2025 मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल के संस्थापक और अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश चौकसे जी को

Image
  अंतरराष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार 2025  मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल के संस्थापक और अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश चौकसे जी को निमाड़ प्रहरी 9977766399    बुरहानपुर निमाड प्रहरी  दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार 2025 का आयोजन 26 अगस्त को  किया गया जिसमें मेक्रो विज़न एकेडमी व मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल के संस्थापक और अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश चौकसे जी के साथ -  साथ मशहूर गायिका उषा उत्थुप व कविता कृष्णमूर्ति को भी यह पुरस्कार दिया गया जो कि बुरहानपुर शहर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह पुरस्कार सामाजिक न्याय, शांति, और समानता को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। ये पुरस्कार हारमनी फाउंडेशन, मुंबई द्वारा आयोजित किए जाते हैं, जिसकी स्थापना डॉ. अब्राहम मथाई ने की थी। यह पुरस्कार मदर टेरेसा के नाम पर हैं और मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सुपीरियर जनरल सिस्टर प्रेमा द्वारा समीक्षित और मान्यता प्राप्त हैं। 2025 में अंतरराष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्का...

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा स्थानीय समिति, गणेश चतुर्थी महोत्सव 10 दिवसीय .रूपरेखा

Image
अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा स्थानीय समिति, गणेश चतुर्थी महोत्सव 10 दिवसीय .रूपरेखा   निमाड़ प्रहरी 9977766399  खंडवा निमाड प्रहरी  अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा स्थानीय समिति, पंचायत भवन समिति, महिला संगठन एवं युवा संगठन खंडवा के संयुक्त    तत्त्वाधान में गणेश चतुर्थी महोत्सव 10 दिवसीय मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव के इस कार्यक्रम में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी शीघ्र आपके समक्ष डिजीटल आमंत्रण  प्रेषित की जावेगी।। गणेश उत्सव के इस कार्यक्रम में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।  आज का कार्यक्रम दिनांक 27.08.2025 बुधवार गणेश प्रतिमा स्थापना समय दोपहर 4.30 बजे  

शोक संदेश -अत्यंत दुख के साथ सूचित करने में आता है कि श्री गोपालदास जी ऐरन का श्रीजी शरण

Image
  शोक संदेश -अत्यंत दुख के साथ सूचित करने में आता है कि श्री गोपालदास जी ऐरन का श्रीजी शरण  खंडवा निमाड प्रहरी   स्व.ताराचंदजी अग्रवाल (पूर्व महापौर)के सुपुत्र,सुभाषचंद्र ऐरन के बड़े भ्राता, श्री गोपालदास जी ऐरन का श्रीजी शरण बुधवार 27 अगस्त को हो गया है उनकी अंतिम यात्रा 28 अगस्त दोपहर 4 बजे निजी निवास भैरव मंदिर के सामने ,लक्ष्मी नगर,इंदौर रोड से राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम जाएगी  शोकाकुल -  हीरानंद जुहारमल अग्रवाल इंडोटेक्स एवं समस्त एरन परिवार  खंडवा

आस्था यात्रा : बिजासन मां के दरबार सलकनपुर से प्रारंभ

Image
  आस्था यात्रा : बिजासन मां के दरबार सलकनपुर से प्रारंभ   प्रथम पड़ाव में ट्रस्ट के 15 नये सदस्य बनें निमाड़ प्रहरी 9977766399  संपादक अश्विनी कुमार नयन [ M.B.A .स्पेस मार्केटिंग]   सलकनपुर निमाड प्रहरी  अखिल भारतीय धा.माहेश्वरी सभा केन्द्रीय कार्यकारणी समिति परिणाम स्वर्ण जंयती वर्ष 2025-27 एंव केन्द्रीय महिला संगठन , केन्द्रीय युवा संगठन तथा वेडुलाल गोकुलदास मनिहार सार्वजनिक पारमार्थिक ट्रस्ट के सयुक्त तत्वाधान में  आस्था यात्रा चलो जड़ो की और  का शुभारंभ दिनाॅक 24/08/2025 को माॅ बिजासन देवी सलकनपुर से हुआ । इस अवसर पर सर्वप्रथम माॅ बिजासन देवी को संपूर्ण समाज की और से चुनरी चडाई गयी ,आरती कर प्रसाद वितरण किया गया एंव समाजिक भवन हेतु नींव की ईट का शिला पूजन किया गया  बिजासन देवी दरबार में माता जी के चरणो में पुजारी जी द्वारा    नींव की शिला को पदार्पित कर समाज को सोपा गया  इस अवसर पर स्थानीय समिति रेहटी , स्थानीय समिति राला-भैरूदा के समाज बंधुगण, एंव केन्द्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारीगण के द्वारा आस्था यात्रा में सम्मिलित होकर भव्य...