ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के श्रेयस वड़दकर का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हुआ चयन, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक
बुरहानपुर मध्य प्रदेश
ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के श्रेयस वड़दकर का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हुआ चयन, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक
निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर निमाड़ प्रहरी शहर की सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्था ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के विद्यार्थी श्रेयस वड़दकर ने इंदौर में आयोजित संभाग स्तरीय गोला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
श्रेयस ने जिला स्तर प्रतियोगिता, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं दोनों ही प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी शाला का मान बढ़ाया।
संस्था चेयरमैन श्री कमलेश पटेल ने बताया कि ये उपलब्धि का श्रेय श्रेयस की अथक मेहनत एवं शाला के समस्त खेल शिक्षकों को जाता हैं। श्री पटेल ने बताया कि श्रेयस ने सीबीएसई क्लस्टर गेम्स की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भी चयनित होकर शाला एवं जिले का नाम रोशन किया है।
संस्था सचिव श्रीमति नम्रता पटेल ने बताया कि इस वर्ष शाला के कई विद्यार्थियों ने जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया एवं हर स्तर पर शाला का परचम बुलंद किया है।
संस्था प्राचार्य ने बताया कि श्रेयश हॉस्टल में अध्ययनरत विद्यार्थी है एवं शाला में पढ़ाई के साथ ही शाला के बाद शाम को खेल शिक्षकों के विशेष मार्गदर्शन में नियमित रूप से पूर्ण लगन के साथ अभ्यास कर प्रतियोगिता की तैयारी की है। इसी वजह से श्रेयस का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।
शाला के खेल शिक्षक श्री भगवान महाजन ने बताया कि श्रेयस अब राज्य स्तर प्रतियोगिता में बुरहानपुर जिले से इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व करेगा, जो कि अत्यंत ही गर्व का विषय है।
इस उपलब्धि पर शाला के खेल विभाग के श्री अनूप काले, श्री नितिन खोसे एवं सुश्री सूचिका दानेवाले ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
स्थान : बुरहानपुर
दिनांक: 27/09/2025

Comments
Post a Comment