पयोधि की काव्यकृति 'आतम से संवाद' पर विमर्श

 पयोधि की काव्यकृति 'आतम से संवाद' पर विमर्श

निमाड प्रहरी 9977766399 

भोपाल निमाड प्रहरी!  नगर के प्रतिष्ठित साहित्यकार लक्ष्मीनारायण पयोधि की आध्यात्मिक भावलोक पर केन्द्रित काव्यकृति 'आतम से संवाद' पर साहित्य अकादमी,मध्यप्रदेश संस्कृति


परिषद्,भोपाल के गोष्ठी-कक्ष में बुधवार,15 अक्टूबर 2025 को विमर्श होगा।साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ.विकास दवे की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में तत्वमीमांसक और कवि-चिंतक विनोद कुमार जैन 'चेतन' कृति के प्रमुख विमर्शकार होंगे।वरिष्ठ कवि एवं गद्यकार लक्ष्मीकांत जवणे  द्वारा संयोजित इस चर्चा में आलोचक-कवि गोकुल

सोनी,लघुकथाकार श्रीमती कांता राय,कवि मनीष बादल,आलोचक प्रदीप श्रीवास्तव, शायर दीपक पंडित,शायर सुंदरलाल प्रजापति,कवि-संगीतकार-गायक अशेष श्रीवास्तव, मनोज गुप्त 'मनोज',सुसरला सुरेश शर्मा,विश्वजीत चौहान,कवि-संपादक सजल मालवीय और प्रतिष्ठित पत्रिका 'कला समय' के संपादक भँवरलाल श्रीवास अपना अभिमत प्रस्तुत करेंगे।वरिष्ठ कवि-व्यंग्यकार घनश्याम मैथिल 'अमृत' के संचालन में संपन्न होने वाले इस विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन पाठक मंच,अयोध्या नगर,मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्,कला समय संंस्कृति,शिक्षा एवं समाज सेवा समिति और साहित्य-सखा मैत्री चबूतरा,कोलार रोड,भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

       उल्लेखनीय है कि  लक्ष्मीनारायण 'पयोधि' की अब तक 21 काव्यकृतियों सहित विभिन्न विधाओं में कुल 56 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।इसके अलावा जनजातीय जीवन-संस्कृति पर उनके आलेखों पर एक दर्जन से अधिक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्में और कहानी पर निर्मित टेलीफ़िल्म 'महूफूल' दूरदर्शन और प्रतिष्ठि चैनल 'एपिक',मुंबई द्वारा प्रसारित किये जा चुके हैं।लंदन में बनी फ़ीचर फ़िल्म 'ऑपरेशन मेफ़ेयर' शामिल गीत 'ख़्वाहिशें रूह की...' प्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी 'टी-सीरीज' और कुछ ग़ज़लें 'रेड रिबन',मुंबई द्वारा जारी की जा चुकी हैं।जनजातीय संस्कृति और संघर्ष पर केन्द्रित उनकी चर्चित काव्यकृतियों 'सोमारू' एवं 'लमझना' पर शोधार्थियों को विभिन्न विश्वविद्यालयों से पीएचडी की उपाधियाँ दी जा चुकी हैं।बस्तर के 'भूमकाल' महाविद्रोह पर आधारित पयोधि का काव्यनाटक 'गुण्डाधूर' अत्यंत चर्चित रहा है।यह भी ग़ौरतलब है कि पयोधि की कविता,कहानी और जनजातियों पर केन्द्रित लेख मध्यप्रदेश और केन्द्रीय पाठ्यक्रम में वर्षों से शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा