स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 2000 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

 स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में 2000 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। 

 निमाड़ प्रहरी 9977766399 

बुरहानपुर- निमाड़ प्रहरी  मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा 15 नवम्बर शनिवार को ग्राम हेलापैडावा, झिरनिया ब्लॉक, जिला खरगोन में इंदौर संभाग, की और से  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में 2000 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। 

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत खैरनार (मूत्र रोग विभाग) डॉ. दिव्येश लाड  (जनरल मेडिसिन विभाग), डॉ. मोनिश गुप्ता ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) एवं आहार विशेषज्ञ कु. ज्योति पटेल  के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया  गया।  सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप,


ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में एवं इंदौर संभाग (स्वास्थ विभाग) एवं ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल स्टाफ  के सहयोग से  स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा