खंडवा।सिंधी समाज खंडवा के प्रतिनिधि मंडल ने खंडवा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता से सौजन्य भेंट कर उनका सम्मान किया।
सिंधी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर का सम्मान किया
समाज ने राष्ट्रपति द्वारा सम्मान को खंडवा के लिए गर्व की बात कहा
खंडवा।सिंधी समाज खंडवा के प्रतिनिधि मंडल ने खंडवा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता से सौजन्य भेंट कर उनका सम्मान किया।
निमाड़ प्रहरी 9977766399
खंडवा निमाड़ प्रहरी सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि समाज के अध्यक्ष श्री गेहीराम जी सीतलानी के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों ने शाल,पुष्पहार, आकर्षक पौधा एवं स्वतंत्रता के आंदोलन में सिन्धी समाज के
गौरवशाली एवं बलिदानी इतिहास की सचित्र झलक नाम की पुस्तक सौंपकर उनका अभिनंदन किया।गत संध्या कलेक्टर कार्यालय में समाजजन ने कहा कि उनका सम्मान किया जाना खंडवा के लिए गर्व की बात है।उल्लेखनीय है कि जल संचय, जन भागीदारी...में खण्डवा जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार में प्रथम स्थान मिलने तथा विधानसभा क्षेत्र की
कावेश्वर पंचायत को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त होने पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मान किए जाने से खंडवा में हर्ष की लहर व्याप्त है।इस सौजन्य मुलाकात के अवसर पर समाज के अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी,संरक्षक मेठाराम पिंजानी,विशेष सलाहकार नरेंद्र लधानी,अंकेशक डॉक्टर जी एल हिंदुजा, सहसचिव किशोर लालवानी,कोषाध्यक्ष मुकेश चंचलानी,प्रवक्ता कमल नागपाल सागर आरतानी,गोवर्धन गोलानी,भीमनदास जीवनानी, घनश्याम वाधवा,अनिल गोलानी,अनूप हिंदूजा आदि ने कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता को सम्मानित कर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाईयां कलेक्टर कार्यालय जाकर प्रेषित की साथ जल्दी कहा कि यह उपलब्धि पूरे खण्डवा जिले के लिए गर्व का विषय है।


Comments
Post a Comment