पीएम स्वनिधि योजना में खंडवा नगर निगम को प्रदेश में प्रथम स्थान
पीएम स्वनिधि योजना में खंडवा नगर निगम को प्रदेश में प्रथम स्थान निमाड़ प्रहरी 9977766399 खंडवा नगर पालिक निगम ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए मध्यप्रदेश के सभी 16 नगर निगमों में प्रथम रैंक प्राप्त की है। यह उपलब्धि महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन तथा नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत के प्रशासनिक नेतृत्व में किए गए निरंतर, योजनाबद्ध एवं समन्वित प्रयासों का परिणाम है। पीएम स्वनिधि योजना: लक्ष्य निर्धारण वित्तीय वर्ष 2025-26 की 6 माह की अवधि (01 अक्टूबर 2025 से मार्च 2026) के लिए खंडवा नगर पालिक निगम को पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत कुल 2886 प्रकरणों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इस लक्ष्य में— ₹15,000 के 1338 प्रकरण, ₹25,000 के 937 प्रकरण, ₹50,000 के 611 प्रकरण सम्मिलित रहे। *बैंकों को प्रेषित प्रकरणों की स्थिति* नगर निगम द्वारा नियमित शिविरों के आयोजन, हितग्राहियों की प्रोफाइलिंग एवं निरंतर फॉलोअप के माध्यम से कुल 3919 प्रकरण विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए गए। इनमें— ₹15,000 के 1815 प्रकरण, ₹25,000 के 1534 ...