डॉ. अम्बेडकर फेलोशिप सम्मान–2025 से संदीप ठाकरे सम्मानित
डॉ. अम्बेडकर फेलोशिप सम्मान–2025 से संदीप ठाकरे सम्मानित
निमाड़ प्रहरी 9977766399
भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने नेपा लिमिटेड के जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे को डॉ. अम्बेडकर फेलोशिप सम्मान–2025 से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में किए जा रहे सतत और प्रभावी कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
अकादमी द्वारा दी जाने वाली यह फेलोशिप उन व्यक्तित्वों को प्रदान की जाती है, जो बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों, सामाजिक दर्शन और समानता के मूल्यों को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
संदीप ठाकरे द्वारा सामाजिक समरसता, समानता, स्वाभिमान और संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जनजागरण के लिए आकाशवाणी, पत्र-पत्रिकाओं और सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उनके इन्हीं प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।
इस उपलब्धि पर नेपा लिमिटेड के निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक, वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार, नेपा ऑफिसर्स स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र केसरी, नेपा मिल श्रमिक संघ के अध्यक्ष प्रवीण सोनी, कल्याण अधिकारी दिनेशचंद्र सोवले सहित नेपा लिमिटेड परिवार और इंडियन प्रेस काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय धानेकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
-संदीप ठाकरे
जन संपर्क अधिकारी
नेपा लिमिटेड, नेपानगर (म.प्र.)

Comments
Post a Comment