नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाने में गरिमामय वातावरण में मनाया गया गणतंत्र दिवस

 नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाने में गरिमामय वातावरण में मनाया गया गणतंत्र दिवस

निमाड़ प्रहरी 9977766399

बुरहानपुर।नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाने में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रभक्ति और उल्लास से परिपूर्ण वातावरण में


ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा। जिला कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है और अनुशासन, एकता व समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध कवि एवं गीतकार श्री वीरेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। उनके सधे हुए


और प्रभावशाली संचालन ने समारोह को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य पंक्तियों और गीतों ने उपस्थित कर्मचारियों एवं अतिथियों में उत्साह का संचार किया।

समारोह में  श्रीमती किशोरी देवी शिवकुमार सिंह ठाकुर सहित 

 कारखाने के अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक वर्ग एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को नमन कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाने में देशभक्ति, सामाजिक एकता और संविधान के प्रति सम्मान का सशक्त संदेश देकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा